facebookmetapixel
Advertisement
सरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकारमहंगाई का यू-टर्न और घटती ग्रोथ: RBI ने माना पश्चिम एशिया संकट से पटरी से उतर रही इकोनॉमीचौथी तिमाही में निजी उपभोग की मांग पस्त, सरकारी खर्चों और पूंजीगत निवेश के भरोसे टिकी GDP7% से नीचे गिरेगी देश की विकास दर! RBI के घटे GDP अनुमान पर मुख्य आर्थिक सलाहकार ने भी जताई सहमतिचौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का सपना टूटा! डॉलर के आधार पर ब्रिटेन ने भारत को छोड़ा पीछे, छठे स्थान पर धकेलारबी की अच्छी फसल के बाद भी कृषि विकास दर में गिरावट, वित्त वर्ष 26 में GVA घटकर 3% रहने का अनुमानसरकार का E-20 के बाद अब E-25 का लक्ष्य, तरुण कपूर बोले: ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए यह जरूरीUP-बिहार में तेजी से घटी प्रजनन दर, बाल विवाह में कमी और बालिका शिक्षा से सुधरे हालात: NFHS 6NRI और OCI के लिए RBI का बड़ा फैसला, बिना SEBI रजिस्ट्रेशन के शेयरों में कर सकेंगे ज्यादा निवेशरूस ने भारत को पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर ‘सुखोई Su-57’ देने की पेशकश की, संयुक्त उत्पादन का भी सुझाव

Tata Curvv EV: टाटा ने उतारी नई ई-एसयूवी कर्व

Advertisement

टाटा मोटर्स को ईवी बिक्री में अस्थायी गिरावट, दीर्घकालिक संभावनाओं पर भरोसा

Last Updated- August 07, 2024 | 10:24 PM IST
Tata Curvv EV

देसी वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि वह इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खंड की दीर्घकालिक संभावनाओं को लेकर आश्वस्त है और इन वाहनों की बिक्री में आई हालिया गिरावट सिर्फ एक ‘अल्पकालिक’ मामला है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि वह चालू वित्त वर्ष में एक लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का लक्ष्य लेकर चल रही है। इस दौरान कुछ नए वाहनों को भी पेश किया जाएगा।

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन एवं ईवी खंड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कंपनी की नई एसयूवी कर्व ईवी की पेशकश के मौके पर यह बात कही। चंद्रा ने कहा, ‘ईवी खंड व्यापक यात्री वाहन उद्योग का ऐसा हिस्सा है जहां मांग को लेकर तनाव देखा जा रहा है। मुझे लगता है कि यह अस्थायी मसला है। अच्छी बात यह है कि ईवी को लेकर मांग और बुकिंग अच्छी बनी हुई है।’

टाटा मोटर्स ने मझोले आकार की अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कर्व ईवी पेश किया। इस नई एसयूवी की कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है।

Advertisement
First Published - August 7, 2024 | 10:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement