facebookmetapixel
Advertisement
शिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लानNifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयरसोना-चांदी हुए सस्ते: वैश्विक दबाव में सोने में ₹362 और चांदी में ₹2,418 की बड़ी गिरावटStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब; SMID कैप में भी गिरावटबिहारी लाल इंजीनियरिंग शेयर की धमाकेदार लिस्टिंग! 285 रुपये के भाव से 460 रुपये पर पहुंचा, 61% का प्रीमियमStocks To Watch Today: RailTel, Paytm समेत आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, कहीं ऑर्डर तो कहीं फंड जुटाने की खबर से मचेगा हलचलभारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगे

तनिष्क कराएगा गहनों की खरीद के लिए बचत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:47 PM IST

टाटा समूह का आभूषणों से जुड़ा ब्रांड तनिष्क त्योहारों के मौसम में अपनी बिक्री में 50 प्रतिशत इजाफा करना चाहता है, जिसके लिए उसने त्योहारों के लिए खास आभूषणों की नई शृंखला और वित्तीय योजनाएं पेश की हैं।

तनिष्क के क्षेत्रीय प्रबंधक (पूर्व) द्वैपायन सेन का कहना है, ‘हमने इस साल त्योरों के लिए खास 3 हजार नए उत्पाद पेश किए हैं। हर बार तनिष्क के 40 प्रतिशत आभूषण इन्हीं दिनों में पेश किये जाते हैं।’

इससे भी आगे उसकी वित्त योजनाएं जैसे गोल्डन हार्वेस्ट से उम्मीद है कि बिक्री में जबरदस्त इजाफा होगा। इस योजना से ग्राहक हर महीने शादी-ब्याह के आभूषणों की खरीद के लिए बचत में मदद मिलेगी।
इस योजना का हिस्सा बनने के लिए उपभोक्ताओं को हर महीने 500 रुपये निवेश करने होंगे।

उपभोक्ता अगर चाहे तो वह 500 रुपये के गुणकों में जितना चाहे उतनी राशि निवेश कर सकता है। 12 महीने की किस्त वाली या 18 महीने की किस्त वाली दोनों योजनाओं में से किसी को भी चुन सकता है।

अगर ग्राहक 1,000 रुपये की मासिक किस्त के साथ बचत शुरू करता है, तो उसके पास अपनी अगली किस्त को घटाने या बढ़ाने का विकल्प भी मौजूद है।

अगर कोई ग्राहक अपनी मासिक किस्त जमा नहीं करा पाता है तो भी वह इस योजना का सदस्य बना रहेगा, लेकिन इसके लिए खरीद की तिथि को उतने दिनों या दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया जाएगा, जितने दिन किस्त का भुगतान नहीं कराया जा सका। ग्राहक खाते को 68 कस्बों और शहरों के 94 स्टोरों में से किसी में भी हस्तांतरित करवा सकता है।

Advertisement
First Published - September 20, 2008 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement