facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

स्विगी जुटा रही 80 करोड़ डॉलर, मूल्यांकन 5 अरब डॉलर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:16 AM IST

ऑनलाइन ऑर्डर लेकर भोजन पहुंचाने वाली कंपनी स्विगी रकम जुटाने की नई मुहिम के तहत 80 करोड़ डॉलर जुटाने के करीब पहुंच गई है। फाल्कन ऐज कैपिटल, अमांसा कैपिटल, थिंक इन्वेस्टमेंट्स, कारमिनिएक और गोल्डमैन सैक्स जैसी कंपनियों ने इसमें नए निवेशक के तौर पर हिस्सा लिया है। सूत्रों ने बताया कि रकम जुटाने की इस मुहिम के बाद कंपनी का मूल्यांकन करीब 5 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा।
कंपनी के संस्थापक श्रीहर्ष मजेटी ने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में बताया कि मौजूदा निवेशक प्रोसस और एक्सेल भी फंडिंग के इस दौर में हिस्सा लेंगी। मजेटी ने लिखा कि स्विगी के लिए निवेशकों में इतना उत्साह है कि वे जरूरत से ज्यादा रकम देने के लिए तैयार हो गए।
रकम जुटने के बाद स्विगी का मूल्यांकन 5 5 अरब डॉलर के करीब पहुंच जाएगा। पिछले साल उसकी कीमत 3.6 अरब डॉलर आंकी गई थी। बिजनेस स्टैंडर्ड ने फरवरी में खबर दी थी कि खाद्य-तकनीक क्षेत्र की यह दिग्गज कंपनी नए व मौजूदा निवेशकों से बातचीत कर रही है और 5 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर करीब 1 अरब डॉलर जुटाने जा रही है। मजेटी ने कहा, ‘फूड डिलिवरी का कारोबार इस समय जितना मजबूत है उतना कभी नहीं था। अगले दशक में हमारी वृद्घि यात्रा लगातार जारी रहने वाली है। इसके अलावा इंस्टामार्ट जैसे हमारे कुछ नए कारोबारी दांवों में जबरदस्त संभावना नजर आ रही है।’
स्विगी के इंस्टामार्ट पर ग्राहक दिन में किसी भी वक्त जरूरी समान और राशन का ऑर्डर दे सकते हैं। ऑर्डर देने के 30 से 45 मिनट के भीतर सामान ग्राहक के घर पहुंचा दिया जाता है। स्विगी की दूसरी सेवा जिनी का इस्तेमाल कर ग्राहक किसी भी स्टोर से कोई भी सामान खरीद सकते हैं या अपने घर पर मंगा सकते हैं। स्विगी ऐसे समय में रकम जुटा रही है, जब उसकी प्रतिस्पद्र्घी जोमैटो इसी महीने 65 करोड़ डॉलर का आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। आईपीओ से पहले जोमैटो ने 5.4 अरब डॉलर की कीमत के साथ 91 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। स्विगी ने अभी तक आईपीओ लाने का इरादा जाहिर नहीं किया है।
एनट्रैकर के मुताबिक रकम जुटाने से पहले स्विगी ने इंप्लॉयी स्टॉक ऑनरशिप प्लान के तहत अग्रणी टीम को 500 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। मजेटी ने कहा, ‘नई रकम से हमारे मौजूदा कारोबार को और ताकत मिली है। हमें अपना निवेश जारी रखना है और मजबूत कंपनी तैयार करने के लिए अगले कुछ वर्षों में योजनाएं अमल में लानी होंगी।’

Advertisement
First Published - April 6, 2021 | 12:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement