facebookmetapixel
Advertisement
फैक्ट्रियों की रफ्तार पड़ी धीमी! जून में मैन्युफैक्चरिंग PMI तीन महीने के निचले स्तर परKharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स

Suzlon Group को सेम्बकॉर्प से 50 मेगावॉट की पवन ऊर्जा परियोजना का कॉन्ट्रैक्ट मिला

Advertisement
Last Updated- April 12, 2023 | 2:24 PM IST
Q3 Top gainers stocks

सुजलॉन समूह को सेम्बकॉर्प की अनुषंगी ग्रीन इन्फ्रा विंड एनर्जी लिमिटेड के लिए 50.4 मेगावॉट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजना विकसित करने का ठेका मिला है।

सुजलॉन समूह ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘ऑर्डर के हिस्से के रूप में सुजलॉन एक हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर के साथ 24 पवन टर्बाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) लगाएगी और प्रत्येक की क्षमता दर 2.1 मेगावॉट होगी।’’

इसमें कहा गया है कि कर्नाटक की इस परियोजना के 2024 में चालू होने की उम्मीद है। सुजलॉन विंड टर्बाइन की आपूर्ति करेगी। इसके अलावा वह परियोजना को स्थापित करेगी और उसे शुरू करेगी।

साथ ही परियोजना के चालू होने के बाद वह परिचालन और रखरखाव भी करेगी। बयान में कहा गया है कि यह ऑर्डर सेम्बकॉर्प द्वारा रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (आरईएमसीएल) से जीती बोली का हिस्सा है।

सुजलॉन समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेपी चलसानी ने कहा, ‘‘हमारी कंपनी पवन ऊर्जा क्षेत्र में 28 साल के अनुभव के साथ जलवायु को लेकर भारत की लड़ाई में योगदान देने के लिए अच्छी स्थिति में है।’’ सेम्बकॉर्प इंडिया की मौजूदगी 18 राज्यों में है।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 2:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement