facebookmetapixel
Advertisement
Oil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधाEditorial: अंकारा बैठक के अस्पष्ट नतीजे, ट्रंप के रुख ने खड़े किए नए सवालटाटा संस की लिस्टिंग पर इतना शोर क्यों? जानिए RBI के नए संशोधन का असली मतलब

सुभिक्षा को कोर्ट से फौरी राहत

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:26 AM IST

मद्रास उच्च न्यायालय ने सुभिक्षा मामले में प्रोविजनल लिक्विडेटर (पीएल) की नियुक्ति पर स्थगन आदेश जारी किया है।
न्यायालय का यह निर्णय तब आया है, जब नकदी संकट से जूझ रही रिटेल कंपनी सुभिक्षा टे्रडिंग सर्विसेज ने पीएल की नियुक्ति को स्थगित करने का आग्रह किया था। इसमें कहा गया था कि इस नियुक्ति से कॉर्पोरेट ऋण पुरर्संरचना की प्रक्रिया पर असर पड़ेगा।
न्यायालय ने चेन्नई की इस रिटेल कंपनी को यह आदेश दिया है कि वे 20 मई या उससे पहले तक सारे खातों को जमा करें। अगर कंपनी ऐसा नहीं कर पाती है, तो पीएल की नियुक्ति अपने आप हो जाएगी।
मालूम हो कि सुभिक्षा ने 31 मार्च 2009 तक पीएल की नियुक्ति के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय में एक अपील दायर की थी। लेकिन न्यायालय ने पीएल नियुक्ति स्थगित करने की बात खारिज कर दी थी।
हालांकि न्यायालय ने कंपनी को वित्तीय रिकॉर्ड जमा कराने के लिए 27 अप्रैल 2009 तक की अवधि मुकर्रर की थी। उसी मामले की सुनवाई में न्यायालय ने सोमवार को उक्त फैसला दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 12 जून को संभावित है।
पीएल की नियुक्ति का मामला तब तूल पकड़ चुका था, जब सुभिक्षा में 40 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी लगा चुके कोटक महिंद्रा बैंक ने कंपनी के खिलाफ एक याचिका दायर की थी। बैंक ने न्यायालय से यह आग्रह किया था कि कंपनी कानून की धारा 450 के तहत पीएल की नियुक्ति की जाए। बैंक सुभिक्षा को लेकर सत्यम जैसी अनियमितता का संदेह भी जाहिर कर चुका है।

Advertisement
First Published - April 28, 2009 | 9:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement