facebookmetapixel
Advertisement
यूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती हैIPO Listing Today: SME IPO का सुपर मंगलवार! 6 नई लिस्टिंग, किसी ने दोगुना कराया पैसा तो कोई हुआ फेल

Strides Pharma सीडीएमओ कारोबार के लिए एक अलग कंपनी बनाएगी

Advertisement

कंपनी के निदेशक मंडल ने Strides Pharma साइंस, स्टेरिसाइंस स्पेशलिटीज और स्टेलिस बायोफार्मा के बीच पुनर्गठन योजना को मंजूरी दी है।

Last Updated- September 25, 2023 | 8:40 PM IST
Strides Pharma to spin off CDMO, gelatin business into separate entity

दवा कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा साइंस ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने एक अलग अनुबंध विकास एवं विनिर्माण इकाई ‘वनसोर्स’ बनाने के लिए समूह की इकाइयों के बीच नई व्यवस्था को मंजूरी दी है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने स्ट्राइड्स फार्मा साइंस, स्टेरिसाइंस स्पेशलिटीज और स्टेलिस बायोफार्मा के बीच पुनर्गठन योजना को मंजूरी दी है। इसमें स्ट्राइड्स के सीडीएमओ कारोबार और स्टेरिसाइंस के सीडीएमओ व्यवसाय को स्टेलिस के तहत मिलाने का प्रस्ताव है।

स्ट्राइड्स के CDMO और सॉफ्ट जिलेटिन कारोबार को अलग किया जाएगा

इस योजना के तहत स्ट्राइड्स के अनुबंध विकास एवं विनिर्माण संगठन (सीडीएमओ) और सॉफ्ट जिलेटिन कारोबार को अलग कर दिया जाएगा। इसके अलावा स्टेरिसाइंस के सीडीएमओ व्यवसाय को भी अलग कर स्टेलिस का हिस्सा बनाया जाएगा। कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल बायोलॉजिक्स, ओरल सॉफ्ट-जेल, जटिल इंजेक्शन, स्टेराइल इंजेक्टेबल्स जैसी जटिल दवा वितरण प्रणालियों में एक विशेष दवा अनुबंध विकास एवं विनिर्माण संगठन बनाने का इरादा रखता है।

नई कंपनी अगले 12 से 18 माह में बन जाएगी

स्ट्राइड्स फार्मा साइंस के कार्यकारी चेयरपर्सन एवं प्रबंध निदेशक अरुण कुमार ने कहा, ‘‘इस नई व्यवस्था के तहत कई कंपनियों का विलय एवं विभाजन हो रहा है लिहाजा हमें उम्मीद है कि राष्ट्रीय कंपनी एवं विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के माध्यम से यह कंपनी अगले 12 से 18 माह में बन जाएगी।’’

कंपनी को उम्मीद है कि नई कंपनी औषधि क्षेत्र की एक मजबूत सीडीएमओ कंपनी बनकर उभरेगी। उसे वनसोर्स का कारोबार वित्त वर्ष 2024-25 में 18-20 करोड़ डॉलर हो जाने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 8:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement