स्टरलाइट इंडस्ट्री लिमिटेड को स्टार टैक्स पेयर अवार्ड दिया गया है। कंपनी की ओर से यह पुरस्कार स्टरलाइट के सह उपाध्यक्ष एस वरदराजन और अप्रत्यक्ष कर प्रबंधक के वी राव ने प्राप्त किया।
यह पुरस्कार तिरुनेवेली के केन्द्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त ए के अग्रवाल ने केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के समारोह में दिया। यह आयोजन केन्दीय उत्पाद एवं सेवा कर आयुक्त कार्यालय द्वारा किया गया।
यह पुरस्कार वर्ष 2007-08 के दौरान कंपनी द्वारा 21.64 करोड़ रुपए सेवा शुल्क के रूप में जमा किए जाने पर दिया गया है।