facebookmetapixel
Advertisement
Titan Share Price: दमदार Q1 के बाद शेयर में 2% की तेजी, ब्रोकरेज ने बताया 21% तक का Upside, क्या अभी खरीदें?57 अरब डॉलर निकालने के बाद बदला FIIs का रुख, क्या अब भारतीय बाजार पकड़ेगा रफ्तार?CWG 2026 के सितारों से मिले PM मोदी, मेडल जीतने वालों की जमकर तारीफ, बोले- आपकी जीत युवाओं को खेलों से जोड़ेगीSBI के गोल्ड लोन में करीब 100% उछाल, क्या यही बन रहा नया ग्रोथ इंजन? 4 ब्रोकरेज बुलिश, जानिए टारगेटDLF ने गुरुग्राम में बेचा 271 करोड़ का पेंटहाउस, रियल एस्टेट में नया रिकॉर्डGold silver price today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से सोना चढ़ा, चांदी भी ₹2033 उछलीCoding Agents का बढ़ता जलवा, क्या अब इंजीनियरों की जरूरत होगी खत्म? Datadog CTO ने बताया AI का असली असरमॉनसून कमजोर पड़ा तो कौन चुकाएगा कर्ज? NBFC के लिए बढ़ा बड़ा जोखिमसरकारी बैंक जुटाएंगे 30 अरब डॉलर! SBI अकेले करेगा 10 अरब डॉलर का इंतजामMSME को अब पैसे के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार? नया कानून बदलेगा नियम

नर्ई भर्तियों के लिए कमर कस रहीं स्टार्टअप फर्में

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:52 AM IST

कोरोनावायरस महामारी के दौरान कर्मचारियों की संख्या और वेतन में कटौती को मजबूर हुई स्टार्टअप कंपनियां अब नई भर्तियों के लिए कमर कस रही हैं। इस क्षेत्र की ज्यादातर कंपनियां अपनी कारोबारी योजनाएं आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं। स्केलर के एक सर्वेक्षण के अनुसार वेंचर कैपिटल समर्थित स्टार्टअप और खास तौर पर एडटेक (तकनीक की मदद से शिक्षा देने वाली कंपनियां), मा-ढुलाई एवं अस्थायी कामगार रखने वाली (गिग) कंपनियां इस साल रोजगार देने में अहम भूमिका निभाएंगी।
ऑनलाइन शिक्षा देने वाली वेदांतु विभिन्न स्तरों पर 1,500 से अधिक लोगों को भर्ती करना चाहती है। उसे तकनीक, उत्पाद, वित्त, रणनीति एवं मानव संसाधन विभागों में कर्मचारी चाहिए। वेदांतु के मुख्य कार्य अधिकारी और सह-संस्थापक वामसी कृष्णा ने कहा, ‘इस समय ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की काफी संभावना हैं और हमारा फर्ज है कि सभी छात्रों एवं शिक्षकों को अपने उत्पाद का बेहतरीन अनुभव दें। इसे ध्यान में रखते हुए हम सभी क्षेत्रों में भर्तियां कर रहे हैं।’
मुंबई की एडटेक स्टार्टअप लिडो लर्निंग अगले एक महीने में करीब 1,000 लोगों की भर्तियां करेगी। कंपनी शिक्षक, ग्राहक सहायता कर्मचारी, बिक्री एवं विपणन प्रतिनिधियों जैसे सभी पदों पर भर्तियां करेगी और पहले से मौजूद टीम को भी मजबूती देगी। लिडो करीब 500 शिक्षक रखेगी और 400 से
अधिक सेल्स एवं ग्राहक सहायता कर्मी रखेगी।
वैश्विक भर्ती परामर्श फर्म माइकल पेज के क्षेत्रीय निदेशक अंशुल लोढ़ा का कहना है, ‘पिछले दो-तीन महीनों में स्टार्टअप कंपनियों ने भर्तियां तेज की हैं। एडटेक या फिनटेक कंपनियां ही नहीं उपभोक्ता तकनीक, गेमिंग और मीडिया टेक कंपनियां भी कर्मचारी रख रही हैं।’
कोविड-19 महामारी से कई स्टार्टअप कंपनियों के कारोबार को झटका लगा था और कई को छंटनी करनी पड़ी थी। स्विगी ने ही पिछले साल 1,400 से अधिक कर्मचारियों को जाने के लिए कह दिया था। मगर अब कंपनी ने मार्च तिमाही में बड़े पैमाने पर भर्ती की योजना तैयार की है। स्विगी में मानव संसाधन प्रमुख गिरीश मेनन ने कहा, ‘हम इंजीनियरिंग, उत्पाद, डेटा विज्ञान आदि में सही प्रतिभाएं लाने पर हमारा जोर है। साथ ही हम अपनी नई पहलों के लिए कारोबार श्रेणी और आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने में भी जुटे हैं।’
तेजी से भर्तियों की जरूरत इसलिए भी है क्योंकि स्टार्टअप को मांग बढऩे के साथ ही पूंजी भी हासिल हुई है। मिसाल के तौर पर वॉलमार्ट समर्थित फोनपे पर मासिक लेनदेन की संख्या 1 अरब तक पहुंच गई है। फोनपे 2021 में 700 भर्तियां करेगी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘लॉकडाउन के बावजूद फरवरी 2020 से अभी तक हम 700 नई भर्ती कर चुके हैं और अब हमारे पास कुल 2,240 कर्मचारी हैं।’ वित्त-तकनीक क्षेत्र की यूनिकॉर्न रेजरपे भी अगले 10 महीने में 650 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी।
टीमलीज के अनुसार इस साल नई भर्तियां इस वर्ष अधिक रह सकती हैं। खबरों के अनुसार अगले कुछ समय में अपना आईपीओ लाने वाली जोमैटो भी इस वर्ष 400 कर्मचारियों की भर्ती कर सकती है। पिछले साल कोविड-19 की वजह से कंपनी ने अपने करीब 13 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की थी। ऑनलाइन किराना सामान बेचने वाली ग्रॉफर्स भी नए लोगों को ला रही है।

Advertisement
First Published - February 24, 2021 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement