facebookmetapixel
Advertisement
Semicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतरदिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्टपहली बार खरीदने जा रहे हैं अपना घर? कर्ज के जाल से बचने के लिए गांठ बांध लें ये ‘स्मार्ट मनी टिप्स’दो सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खाड़ी में फिर बढ़ा महायुद्ध का खतराPNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पार

SpiceJet ने QIP के जरिये जुटाए 3,000 करोड़ रुपये

Advertisement

SpiceJet ने बयान में कहा, क्यूआईपी 16 सितंबर को खुला और 18 सितंबर को बंद हुआ। इसमें योग्य निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया के साथ काफी अधिक अभिदान मिला।

Last Updated- September 23, 2024 | 3:37 PM IST
SpiceJet
Representative Image

घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। स्पाइसजेट ने बयान में कहा, क्यूआईपी 16 सितंबर को खुला और 18 सितंबर को बंद हुआ। इसमें योग्य निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया के साथ काफी अधिक अभिदान मिला। यह कंपनी की वृद्धि संभावनाओं में मजबूत विश्वास को दर्शाता है।

कंपनी ने कहा, 3,000 करोड़ रुपये के वित्तपोषण के अलावा उसे पिछले वित्तपोषण दौर से 736 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी मिली। इससे उसकी वित्तीय स्थिरता तथा वृद्धि योजनाओं को और बढ़ावा मिलेगा।

स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘ निवेशकों और संस्थानों की ओर से मिली मजबूत प्रतिक्रिया स्पाइसजेट की तेजी से विस्तार करने और भारत के उभरते विमानन बाजार में एक मजबूत कंपनी बनने की क्षमता में उनके विश्वास का प्रमाण है।’’

विमानन कंपनी के कहा, इस पूंजी निवेश के साथ एयरलाइन अपने परिचालन को मजबूत करने, अपने बेड़े को बढ़ाने और बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने के लिए अपने तंत्र का विस्तार करने के लिए तैयार है।

Advertisement
First Published - September 23, 2024 | 10:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement