facebookmetapixel
Advertisement
GDP के आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के आरोप पर सरकार की सफाई, बताया क्यों बदले पुराने अनुमानदिसंबर तक नया रिकॉर्ड बनाएगा सोना? Goldman Sachs समेत एक्सपर्ट्स ने दिए बड़े टारगेटराम मंदिर ट्रस्ट ने एयर मार्शल (रिटायर्ड) जीतेंद्र मिश्रा को बनाया पहला सीईओICICI बैंक ने एफसीएनआर जमा के जरिए 17.88 अरब डॉलर जुटाए, 9 अरब डॉलर के लोन भी दिएIPO से पहले कंपनियों पर दांव लगाएगा जेएम फाइनेंशियल, प्री-आईपीओ फंड से जुटाए ₹700 करोड़अगले हफ्ते लॉन्च हो सकते हैं iPhone 18 Pro सीरीज के स्मार्टफोन, नए CEO टर्नस का होगा पहला बड़ा इवेंटदुनियाभर में बॉन्ड यील्ड कई दशकों के हाई पर, अब कहां लगाएं पैसा? एक्सपर्ट्स बता रहें फिक्स्ड इनकम की सही रणनीतिफ्लेक्सी-कैप फंड्स में बरस रहा पैसा, 7 महीने में ₹50,000 करोड़ का निवेश; 50 लाख बढ़े फोलियोत्योहारी सीजन से पहले कमर्शियल वाहनों की भारी मांग, अगस्त में 43% तक बढ़ी बिक्रीBonus Share: हर 24 शेयर पर मिलेंगे 7 फ्री शेयर! इसी हफ्ते है रिकॉर्ड डेट, आज लगा 5% का अपर सर्किट

पट्टादाता के साथ विवाद ‘व्यावहारिक रूप से सुलझा’: SpiceJet

Advertisement

SpiceJet ने NCLT को बताया कि वे पहले ही कुछ पैसे का भुगतान कर चुके हैं और उन्होंने पंचाट से मामला स्थगित करने का आग्रह किया ताकि वे अदालत को निपटान के बारे में बता सकें।

Last Updated- February 26, 2024 | 10:27 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

स्पाइसजेट ने राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी) को आज बताया कि विमान पट्टे पर देने वाली सेलेस्टियल एविएशन के साथ उन्होंने अपना विवाद ‘व्यावहारिक रूप से सुलझा’ लिया है। स्पाइसजेट के वकील ने पंचाट को बताया कि वे पहले ही कुछ पैसे का भुगतान कर चुके हैं और उन्होंने पंचाट से मामला स्थगित करने का आग्रह किया ताकि वे अदालत को निपटान के बारे में बता सकें। मामले की अगली सुनवाई अप्रैल 2024 में होगी।

सेले​स्टियल के वकील ने पंचाट को बताया कि हालांकि उन्हें भुगतान मिल गया है, लेकिन विमानन कंपनी ने भुगतान के लिए निर्धारित समयसीमाओं में चूक की है। स्पाइसजेट ने पिछले साल अक्टूबर में पंचाट को बताया था कि वह सेलेस्टियल के साथ समझौते की राह तलाश रही है। दिसंबर में विमानन कंपनी ने पंचाट को बताया था कि उन्होंने सेलेस्टियल को कुछ भुगतान कर दिया है।

सेलेस्टियल के अलावा विलिस लीज फाइनैंस, एयरकैसल और विलमिंगटन ने भी बकाया राशि के लिए साल 2023 में स्पाइसजेट के खिलाफ आवेदन दायर किया था। पंचाट ने इस साल जनवरी में विलमिंगटन ट्रस्ट एसपी सर्विसेज (डबलिन) और पिछले साल दिसंबर में विलिस लीज फाइनैंस के दिवालिया आवेदनों को खारिज कर दिया था। किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट का शेयर सोमवार को दिन के कारोबार के दौरान बीएसई पर 4.4 प्रतिशत बढ़कर 70.4 रुपये पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement