facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

…ताकि दोबारा न हो सत्यम

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:06 PM IST

भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) बैंकों, वित्तीय संस्थानों और सरकारी उपक्रमों में सत्यम जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एक बोर्ड का गठन करने पर विचार कर रहा है।
आईसीएआई के अध्यक्ष उत्तम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि नई समीक्षा रिपोर्टिंग बोर्ड (आरआरबी) के पास गैर सूचीबद्ध कंपनियों की जांच का भी अधिकार होगा। फिलहाल देश में चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) की कार्य प्रणाली का संचालन और निगरानी 2004 में गठित संस्था वित्तीय रिपोर्टिंग समीक्षा बोर्ड (एफआरआरबी) करती है।
इस संस्था ने सूचीबद्ध कंपनियों के 50 से 60 सीए के कामों की समीक्षा की है और जायजा लिया कि वे किस तरह से काम कर रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि आरआरबी में 7 से 8 सदस्य होंगे, जो बैंकों, वित्तीय संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों की ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे।
प्रस्तावित बोर्ड के गठन पर किसी तरह का निर्णय आगामी दो दिवसीय परिषद सम्मेलन के बाद ही लिया जाएगा। यह सम्मेलन 7 मार्च से शुरू हो रहा है। सत्यम फर्जीवाड़े की जांच में मदद कर रहे हैं छह सीए दूसरे घटनाक्रम में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) 7000 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की जांच में छह सीए की मदद ले रहा है।
अग्रवाल ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘इसकी जांच के लिए पांच से छह वरिष्ठ सीए का एक समूह बनाया गया है, क्योंकि इस तरह के मामले की जांच का सीबीआई के पास अनुभव नहीं है।’
जब उनसे पूछा गया कि प्राइस वाटरहाउस के ऑडिटर एस. गोपालकृष्णन, जो सत्यम मामले में जेल में हैं, उन्हें अभी तक आईसीएआई की 11 सदस्यीय कमिटी का हिस्सा बरकरार रखा गया है, के जबाब में अग्रवाल ने कहा कि अभी तक आईसीएआई को उनके खिलाफ किसी तरह का सबूत नहीं मिल पाया है।
जब तक उन पर लगे आरोप सही साबित नहीं जाते, तब तक वे परिषद के सदस्य बने रहेंगे। हालांकि उन्होंने बताया कि गोपालकृष्णन के वरिष्ठ होने के बावजूद उन्हें किसी तरह की कमिटी का काम नहीं सौंपा जा रहा है।  आईसीएआई उन सीए पर भी लगाम क सने की तैयारी कर रहा है, जो बिना आईसीएआई सदस्यता के फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।
बैंक, एफआइ, पीएसयू की समीक्षा के लिए बनेगा बोर्ड
प्रस्तावित बोर्ड में गैर सूचीबद्ध कंपनियां भी होंगी शामिल
जांच के दौरान गलत पाए जाने पर होगी ऑडिटर के खिलाफ कार्रवाई
सत्यम फर्जीवाड़े की जांच में छह सीए कर रहे हैं मदद

Advertisement
First Published - March 6, 2009 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement