facebookmetapixel
Advertisement
पुदुच्चेरी के ‘यामाहा वाले CM’ का जलवा: रंगास्वामी की थट्टंचावाडी में पांचवीं जीत, NDA की सत्ता में वापसीAssembly Election Result 2026: पांचों राज्यों में कई दिग्गज गिरे तो उभर कर आए कई नए चेहरेवादे तो पूरे होंगे, लेकिन खजाने का क्या? विजय की कल्याणकारी योजनाओं से बढ़ सकता है आर्थिक दबावसिनेमा से सियासत का सफर: क्या MGR की तरह एक दशक तक राज करेंगे ‘थलपति’? 59 साल बाद टूटा द्रविड़ दलों का तिलस्मअसम में लगातार तीसरी बार बनी भाजपा की सरकार, पार्टी ने विधान सभा में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कियातमिलनाडु में ‘थलपति’ विजय का उदय: टीवीके बनी सबसे बड़ी पार्टी, सीएम स्टालिन चुनाव हारेबंगाल में भाजपा की जीत से उद्योगों की होगी घर वापसी, रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर में आ सकती है तेजी!केरल में UDF ने LDF को दी ​शिकस्त, सत्ता विरोधी लहर में ढह गया वामपंथ का आ​खिरी किलाबंगाल में भाजपा की जीत से खुलेगा विकास का द्वार: मनरेगा से लेकर आयुष्मान भारत तक, अब नहीं रुकेंगे फंड!बंगाल में ‘भगवा’ राज: 15 साल बाद ममता के शासन का अंत, जानें कैसे भाजपा ने ढहाया TMC का किला

Signature Global विस्तार योजना के तहत गुरुग्राम में विकसित करेगी आवासीय परियोजना

Advertisement

सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम के सेक्टर-71 में 20.32 एकड़ भूमि के लिए संयुक्त विकास समझौता (जेडीए) किया है।

Last Updated- February 12, 2024 | 2:23 PM IST
Home price
Representative Image

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने अपनी विस्तार योजना के तहत गुरुग्राम में 20 एकड़ भूमि पर आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए जमींदारों के साथ साझेदारी की है। इससे 4,500 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल होने की उम्मीद है।

सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम के सेक्टर-71 में 20.32 एकड़ भूमि के लिए संयुक्त विकास समझौता (जेडीए) किया है। सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि इस आगामी परियोजना में करीब 4,500 करोड़ रुपये की संभावित बिक्री होगी। कंपनी ने जमींनदान के नाम का खुलासा नहीं किया। सभी आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद परियोजना अगले 12-24 महीने में पेश की जाएगी। कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद आवासीय मांग में वृद्धि के साथ, रियल एस्टेट डेवलपर्स अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए जमीन का अधिग्रहण करने के साथ-साथ जमींदारों के साथ भी साझेदारी कर रहे हैं।

इस महीने की शुरुआत में सिग्नेचर ग्लोबल ने कुल 21.38 एकड़ भूखंड पर आवासीय परियोजनाएं विकसित करने के लिए जमींदारों के साथ तीन अलग-अलग जेडीए पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की थी। सिग्नेचर ग्लोबल का 2023 अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 2.17 करोड़ रुपये रहा था, जबकि 2022 की समान अवधि में उसे 44.89 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 2:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement