facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

पीरामल के बाद आई शासुन की बारी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:28 PM IST

चेन्नई की शासुन केमिकल्स एंड ड्रग्स (एससीडीएल) ठेके पर दवा बनाने वाली उन भारतीय कंपनियों की सूची में शामिल हो गई है, जो देश से बाहर अपना उत्पादन बंद कर रही हैं।
इसकी वजह यह कि भारतीय कंपनियों के लिए यूरोप में दवा उत्पादन करना अब लाभ का सौदा नहीं रहा। स्कॉटलैंड से मिल रही खबरों के मुताबिक, शासुन ने पिछले हफ्ते स्कॉटलैंड के अन्नान में अपना उत्पादन बंद करके अमेरिका, ब्रिटेन और भारत में स्थानांतरित कर दिया।
कुछ ही दिन पहले चोटी के 10 ठेके पर दवा बनाने वाली कंपनियों में शुमार पीरामल हेल्थकेयर ने ब्रिटेन में हडर्सफील्ड इकाई पर ताला जड़ दिया था। यहां करीब 90 लोग कार्यरत थे। कंपनी के अध्यक्ष अजय पीरामल ने बताया कि इस निर्णय से फार्मा सोल्यूशन कारोबार में अब 6 से 8 फीसदी ज्यादा मुनाफा हो सकेगा।
गौरतलब है कि भारत में दवा उत्पादन की लागत पश्चिमी देशों के मुकाबले महज एक-चौथाई है। पश्चिमी देशों में पर्यावरण के नियम बड़े कठोर हैं। इस वजह से भी कंपनियां वहां अपना उत्पादन बंद कर रही हैं। बहुराष्ट्रीय दवा कंपनियां लागत कम करने के मकसद से भारत जैसे देशों में उत्पादन आउटसोर्स कर रहे हैं।
दक्षिण पश्चिम स्कॉटलैंड के अन्नान के न्यूबी में 27 एकड़ में फैली ईकाई उन 2 उत्पादन ईकाइयों का हिस्सा है, जिसका कंपनी ने फ्रांस के रोडिया फार्मा सोल्यूशंस से 2006 में अधिग्रहण किया था। यहां 86 लोगों को रोजगार मिला हुआ था। इस ईकाई से एक्टिव फार्मास्यूटिकल सामग्री का उत्पादन होता था।
दूसरी ईकाई ब्रिटेन के डडली में है, जहां एक्टिव फार्मास्यूटिकल सामग्री का परीक्षण के साथ-साथ व्यावसायिक उत्पादन भी हो रहा है। अन्नान में उत्पादन के दौरान आ रही समस्याओं की वजह से पिछले 2 साल से शासुन को आर्थिक नुकसान हो रहा था। उत्पादन स्थानांतरित करने के मकसद से पिछले साल शासुन ने अमेरिका में प्रोसेस डेवलपमेंट सुविधाओं में निवेश किया था।
शासुन की तरफ से पहले कहा गया था कि ग्राहकों की मांग और गतिविधियों की व्यापक समीक्षा के बाद कंपनी इस निर्णय पर पहुंची है कि अन्नान की ईकाई को चलाना लाभकारी नहीं है। इसे मार्च 2009 के आखिर तक बंद कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, शासुन अन्नान इकाई के लिए ग्राहक तलाश रही थी, लेकिन अब तक उसे ग्राहक नहीं मिल पाया है।

Advertisement
First Published - April 7, 2009 | 6:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement