facebookmetapixel
Advertisement
आरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गएStock Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी! Sensex-Nifty क्यों चढ़े?RBI बदलने जा रहा है Loan Rules! EMI पर क्या पड़ेगा असर?FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?

शापूरजी ने एडीआईए संग उद्यम टाला

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:45 PM IST

शापूरजी पलोनजी ग्रुप ने ऋण संबंधी मुद्दों और वैश्विक महामारी के कारण अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) के साथ अपने महत्त्वाकांक्षी लॉजिस्टिक उद्यम फिलहाल टाल दिया है। इस मामलों से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी।
समूह ने एडीआईए के साथ मिलकर 1.2 अरब डॉलर का लॉजिस्टिक वेंचर शुरू करने की योजना बनाई थी। इसके लिए साझेदारों को 60 करोड़ डॉलर के दो किस्तों में रकम जुटाने थे। इस उद्यम के तहत देश में लॉजिस्टिक केंद्रों में निवेश करने की योजना थी।  सूत्रों ने ने कहा कि शापूरजी पलोनजी समूह इसके लिए पहले से ही भूखंड देख रहा था। उन्होंने कहा, ‘शापूरजी को शुरू में 10 करोड़ डॉलर और एडीआईए को 50 करोड़ डॉलर का निवेश करना था।’ शापूरजी की रियल्टी इकाई इस उद्यम की निगरानी कर रही थी।  
शापूरजी पलोनजी समूह के साथ काम कर चुके एक सूत्र ने कहा, ‘शापूरजी पलोनजी समूह खुद की ऋण समस्याओं से निपट रहा है और ऐसे में वह किसी नए उद्यम में निवेश नहीं करना चाहता है। इसलिए कंपनी नए उद्यम की ओर काफी सतर्क होकर कदम बढ़ा रही है।’ उन्होंने कहा, ‘कुल मिलाकर वैश्विक महामारी के कारण पिछले आठ महीनों से समूह के सभी कारोबार की रफ्तार सुस्त पड़ गई है, इसलिए किसी नए उद्यम को फिलहाल टाना बिल्कुल तार्किक पहल है।’
संपर्क करने पर शापूरजी पलोनजी रियल एस्टेट के प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार किया। एडीआइ्र्रए को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया। इससे पहले अबु धाबी सॉवरिन फंड ने वाणिज्यिक परिसंपत्ति खरीदने के लिए भी शापूरजी के साथ करार किया था।

Advertisement
First Published - November 30, 2020 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement