facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

तीसरी तिमाही में सर्वर शिपमेंट में 4 फीसदी इजाफा, राजस्व गिरा

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:44 AM IST

शोध एवं सलाहकार फर्म गार्टनर की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2008 की तीसरी तिमाही के लिए वैश्विक रूप से सर्वर की शिपमेंट यानी खेपों में पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 4.4 फीसदी का इजाफा हुआ।
वहीं इसी तिमाही के लिए वैश्विक रूप से सर्वर राजस्व में 5.4 फीसदी की गिरावट भी दर्ज की गई है। वैश्विक रूप से इस तिमाही के लिए सर्वर राजस्व लगभग 63,500 करोड़ रुपये रहा और सर्वर की शिपमेंट 23 लाख यूनिट पर पहुंच गईं।
गार्टनर के उपाध्यक्ष (शोध) जेफरी हेविट ने कहा, ‘सर्वर शिपमेंट में तीसरी तिमाही में इजाफा हुआ, लेकिन लड़खड़ाई अर्थव्यवस्थाओं और ऋण में सख्ती का असर राजस्व पर महसूस किया गया। इस अवधि में एक्स86 सर्वर कुछ शिपमेंट गतिविधियों को बरकरार रखने में सफल रहा, लेकिन औसतन रूप से एक्स 86 सर्वर की कम बिक्री कीमत से इस तिमाही में राजस्व में कमी आई।’
शीर्ष पांच विक्रेताओं ने 2008 की तीसरी तिमाही में राजस्व में कमी दर्ज की है। सिस्टम पी और सिस्टम जेड ब्रांडों दोनों की बिक्री से उत्साहित आईबीएम की कुल राजस्व भागीदारी में 0.5 फीसदी की बढ़त हासिल की।
सर्वर शिपमेंट में एचपी ने 2007 की तीसरी तिमाही की तुलना में 11.4 फीसदी की बढ़त हासिल की। डेल और सन दोनों ने इस तिमाही के लिए क्रमश: 3.3 फीसदी और 2.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। इस तिमाही में आईबीएम की सर्वर शिपमेंट में 3.5 फीसदी और फुजित्सु सीमेंस की सर्वर शिपमेंट में 3.8 फीसदी की गिरावट आई।

Advertisement
First Published - December 2, 2008 | 4:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement