स्थानीय अदालत ने सोमवार को सेबी की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें उसने सत्यम कंप्यूटर के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी वाडलामणि श्रीनिवास और प्राइस वाटरहाउस के कार्यकारी एस. गोपालकृष्णन और तल्लुरी श्रीनिवास से पूछताछ करने और उनका बयान रिकॉर्ड करने की आज्ञा मांगी गई थी।
सेबी ने छठे अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की। इन पर सत्यम के 7,000 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप है और सत्यम के पूर्व अध्यक्ष बी. रामलिंग राजू और उनके भाई एवं पूर्व प्रबंध निदेशक रामा राजू के साथ 21 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में हैं।
इससे पहले उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर बाजार नियामक सेबी ने बी रामलिंग राजू और उनके भाई रामा राजू से चंचलगुडा जेल में 3 दिन तक पूछताछ की।