facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

हेक्सावेयर में वेतन पर कैंची

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:55 PM IST

मंदी की मार आईटी कंपनियों पर भी खूब पड़ रही है, जिसकी वजह से कई कंपनियों ने नियुक्तियों पर रोक लगा दिया है, वहीं कुछ कंपनी छंटनी और वेतन कटौती जैसे कदम उठा रही है।
हैक्सावेयर टेक्नोलॉजिज भी लागत कम करने के लिए अपने कर्मचारियों के वेतन पर कैंची चलाने जा रही है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने कर्मचारियों के वेतन में 2 से 10 फीसदी तक की कटौती करेगी। हालांकि यह कटौती एक खास पे पैकेज के दायरे में आने वाले कर्मचारियों के वेतन में ही होगी।
कंपनी के मुताबिक, इस कदम से करीब 40 फीसदी कर्मियों के वेतन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एंट्री लेवल के कर्मियों के वेतन में कटौती नहीं होगी, साथ ही वैसे कर्मचारी भी कटौती के दायरे में नहीं आएंगे, जिनके पास तीन साल विदेशों में काम करने का अनुभव है।
एचपी में भी कर्मचारियों के वेतन में हाल ही में कटौती की घोषणा की गई है। इसके साथ ही हैक्सावेयर में करीब 350 कर्मियों को बेसिकक वेतन के 50 फीसदी का भुगतान कर उन्हें बेंच पर (रिजर्व) रखा जाएगा। हालांकि छंटनी की गाज उन्हीं कर्मियों पर गिरेगी, जो कंपनी के पे-रोल पर नहीं हैं।
हालांकि कंपनी की ओर से कहा गया कि स्थिति में सुधार आने के बाद कर्मचारियों को फिर से काम पर रखा जा सकता है। कंपनी की ओर से बीएसई को बताया गया कि बेंच पर उन्हीं कर्मचारियों को रखा जाएगा, जो अभी किसी परियोजना पर काम नहीं कर रहे हैं। जहां तक वेतन में कटौती की बात है, तो वह अप्रैल माह से लागू हो जाएगी।
कंपनी के उपाध्यक्ष और सीएफओ पीआर चंद्रशेखर ने बताया कि लागत में कटौती के हरसंभव उपाया किए जा रहे हैं। अमेरिकी बाजार से हैक्सावेयर की कुल आय का60 फीसदी आता है, लेकिन वहां मंदी की वजह से कंपनी की आय पर भी असर पड़ा है। कंपनी की ओर से कहा गया था कि वह अगली दो तिमाहियों तक नई भर्तियां नहीं करेगी।

Advertisement
First Published - March 5, 2009 | 1:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement