facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज सुस्त शुरुआत के आसार; GIFT Nifty में गिरावटBehari Lal Engineering IPO Listing: आज शेयर बाजार में होगी एंट्री, GMP से 46% तक मुनाफे के संकेत; जानें पूरी डीटेलStocks To Watch Today: RailTel, Paytm समेत आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, कहीं ऑर्डर तो कहीं फंड जुटाने की खबर से मचेगा हलचलभारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधा

बी2बी प्लेटफॉर्म में हिस्सा बेचेगी एससी वेंचर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:32 AM IST

स्टैंडर्ड चार्टर्ड की पूर्ण स्वामित्व वाली निवेश फर्म सिंगापुर की एससी वेंचर्स भारत में सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए अपने बी2बी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म  सॉल्व (एलओएलवी) में अपनी हिस्सेदारी संभावित निवेशकों को बेचने की संभावनाएं तलाश रही है।
सूत्रों के अनुसार, पिछले साल सितंबर में इस प्लेटफॉर्म की स्थापना की गई थी। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल तीसरी तिमाही के मध्य तक यह यूनिकॉर्न (1 अरब डॉलर) का दर्जा हासिल कर लेगा। बैंक अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया जैसे बाजारों में भी इसी तरह का प्लेटफॉर्म तैयार करने की योजना बना रहा है। जबकि भारत ऐसा पहला बाजार है जहां इसका परीक्षण किया जा रहा है।
यह प्लेटफॉर्म सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को साथ लाकर उनके उत्पादों को ग्राहकों के व्यापक दायरें में प्रस्तुत करता है, उनकी सीमित पहुंच को विस्तार देता है और उन्हें वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए पारंपरिक बैंकों को दूर रखते हुए उधारी देता है।
सॉल्व कई मायनों में अन्य बी2बी प्लेटफॉर्म उड़ान जैसी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करता है। उड़ान भी विक्रेताओं और खरीदारों के बीच संपर्क स्थापित करती है। इसका मूल्यांकन फिलहाल 3 अरब डॉलर है।
एससी वेंचर्स के वैश्विक प्रमुख (एसएमई साझेदार) जितेन अरोड़ा ने कहा कि बैंक ने कई निवेश किए हैं और निवेश बढ़ाने के लिए उनकी ओर से पर्याप्त प्रतिबद्धता दिखाई जा रही है।

Advertisement
First Published - April 24, 2021 | 12:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement