facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद एसबीआई 11 फीसदी चढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:41 AM IST

भारतीय स्टेट बैंंक का शेयर 11 फीसदी चढ़ गया (13 मार्च के बाद से सबसे ज्यादा), जब विश्लेषकों ने दिसंबर तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजे के बाद शेयर की लक्षित कीमतों में बढ़ोतरी की। यह शेयर अब तक के सर्वोच्च स्तर 393 रुपये पर बंद हुआ जबकि कारोबारी सत्र में यह 408 रुपये तक चला गया था। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक का बाजार पूंजीकरण पहली बार 3.5 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया।
मैक्वायरी ने ‘द एलिफेंट हैज स्टार्टेड डांसिंग’ शीर्षक से एक नोट में कहा है, तीसरी तिमाही में एसबीआई की परिसंपत्ति गुणवत्ता मजबूत रही, जैसा कि फंसे कर्ज में कम बढ़ोतरी से पता चलता है। साथ ही कम परिसंपत्तियां पुनर्गठित हुई, मार्जिन स्थिर रहा और परिसंपत्तियों पर रिटर्न सुधरा।
ब्रोकरेज ने इस शेयर की 12 महीने की कीमत का लक्ष्य 540 रुपये कर दिया है, साथ ही आय के अनुमान में इजाफा किया है। हम वित्त वर्ष 21 (अनुमान), वित्त वर्ष 2022 (अनुमान) और वित्त वर्ष 2023 (अनुमान) के लिए ईपीएस में क्रमश: 77 फीसदी, 13 फीसदी व 14 फीसदी का इजाफा कर रहे हैं, जो क्रेडिट लागत में तेज गिरावट के चलते देखने को मिलेगा।
सीएलएसए ने शेयर की लक्षित कीमत पहले के 385 रुपये के मुकाबले बढ़ाकर 560 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने ब्रेकिंग ऑल बैरियर शीर्षक से एक नोट में कहा है, एसबीआई की खुदरा परिसंपत्ति गुणवत्ता पिछले दशक के मुकाबले त्रुटिहीन रही है और कॉरपोरेट क्रेडिट साइकल के बंद होने के साथ एसबीआई की परिसंपत्ति गुणवत्ता अंतत: निजी बैंकों के मुकाबले बेहतर नतीजे दे रही है। हम आय अनुमान में 15-26 फीसदी की बढ़ोतरी कर रहे हैं और वित्त वर्ष 2023 में इक्विटी पर रिटर्न 14 फीसदी रहने की उम्मीद है। पिछले दशक में एसबीआई
लगातार बाजार हिस्सेदारी हासिल करता रहा है।
बैंंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी के रुझान के बीच पिछले तीन महीने में एसबीआई का शेयर दोगुना हो गया है। शुक्रवार को बाजार में खरीदारी का उल्लास था क्योंकि तीसरी तिमाही में एसबीआई के फंसे कर्ज में इजाफा न सिर्फ विश्लेषकों बल्कि प्रबंधन के अनुमान से भी कम रहा। कोविड से संबंधित दबाव के बावजूद तिमाही में और वित्त वर्ष 2021 के नौ महीने में फंसा कर्ज बैंक के इतिहास में सबसे कम रहा।
इलारा कैपिटल ने एक नोट में कहा, वित्त वर्ष 2021 के नौ महीने में बढ़ा हुआ दबाव 2 फीसदी रहा, जो हमारे 3 फीसदी के अनुमान व प्रबंधन के 2.5 फीसदी के अनुमान से कम है। यह ऐक्सिस बैंक के 2.9 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक के 2.5 फीसदी और एचडीएफसी बैंक के 2.2 फीसदी से भी कम है। ऐसे में लार्जकैप बैंकों में सबसे सस्ते शेयर ने परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर सबसे अच्छा नतीजा दिया है। ब्रोकरेज ने अब इस शेयर की लक्षित कीमत 335 रुपये से बढ़ाकर 520 रुपये कर दी है।

Advertisement
First Published - February 5, 2021 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement