facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

सत्यम कर्मियों पर गिर सकती है गाज!

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:25 AM IST

सत्यम कंप्यूटर को खरीदने वाली टेक महिंद्रा जरूरत से ज्यादा कर्मचारियों (सरप्लस स्टॉफ) के बारे में 15 मई को विचार करेगी।
विश्लेषकों का कहना है कि सत्यम में करीब 6,000 से 12,000 अतिरिक्त कर्मचारी हैं। दरअसल, विश्लेषकों का कहना है कि जब सत्यम की आय 2.2 अरब डॉलर थी, तब उसके पास 50,000 कर्मियों की फौज थी, लेकिन अब परिस्थिति बदल गई है।
टेक महिंद्रा के अधिकरियों का मानना है कि सत्यम की आय 1.3 अरब डॉलर रह गई है। ऐसे में विश्लेषकों का कहना है कि टेक महिंद्रा को लग सकता है कि जब आय घट गई है, तो इतने कर्मचारियों की जरूरत क्यों है। टेक महिंद्रा के अध्यक्ष (इंटरनैशनल बिजनेस) सी.पी. गुरनानी, जो सत्यम बोर्ड में भी शामिल हैं, उनका कहना है कि हम दोनों कंपनियों के बोर्ड से बात कर रहे हैं।
अतिरिक्त कर्मचरियों के मुद्दे पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि इस बारे में कोई फैसला 15 मई के बाद ही लिया जा सकता है। वैसे, अभी कंपनी का पूरा ध्यान सत्यम को पटरी पर लाने की है। गौरतलब है कि सत्यम और टेक महिंद्रा के बोर्ड की बैठक सोमवार को हैदराबाद में हुई, जिसमें कंपनी के परिचालन संबंधी मसलों पर विचार किया गया।
गुरनानी का कहना है कि टेक महिंद्रा और सत्यम अलग-अलग कंपनी के रूप में काम कर सकती है। उन्होंने बताया कि टेक महिंद्रा को मुख्य कारोबार टेलीकॉम क्षेत्र से होता है, जबकि सत्यम का फोकस आईटी सेवा पर है। मौजूदा समय में टेक महिंद्रा के आय का 52 फीसदी हिस्सा ब्रिटिश टेलीकॉम से आता है।
गुरनानी ने बताया कि हमारा लक्ष्य टेक महिंद्रा को दूरसंचार क्षेत्र के लिए वन-स्टॉप शॉप के तौर पर विकास करना है। कंपनी को बीटी के अलावा, भी अन्य क्षेत्रों से काम मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी मंदी के बावजूद वित्त वर्ष 2008-09 की अंतिम तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Advertisement
First Published - April 28, 2009 | 9:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement