facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

उत्तर भारत में सैमसंग बढ़ाएगी अपना दायरा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:16 AM IST

दुनिया की शीर्ष मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों में शुमार सैमसंग उत्तर भारत में कंपनी के बिक्री और वितरण नेटवर्क को नए सिरे से व्यवस्थित करेगी। कंपनी के मुताबिक, इस क्षेत्र में कंपनी की बेहतर पहुंच के लिए ऐसा किया जाएगा।
सैमसंग के मोबाइल बिजनेस के कंट्री हेड सुनील दत्त ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि उत्तरी इलाके में शामिल राज्यों जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान में पहले कंपनी के 4 वितरण सहयोगी थे।
अब इसे बढ़ाकर 9 कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से हमें बाजार को और बेहतर समझने में मदद मिलेगी। ऐसा करने से उपभोक्ताओं की मांग जल्द से जल्द पूरी कर दी जाएगी। मालूम हो कि दत्त लखनऊ में शिएल ट्रेड वेंचर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कंपनी का वितरक नियुक्त करने आए थे।
उन्होंने यहां कंपनी के कारोबारी सहयोगियों के साथ बैठक भी की। उनके मुताबिक, ”हमें उम्मीद है कि अगले छह महीनों में हम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अपने उत्पाद की बिक्री दोगुनी कर लेंगे।”
उल्लेखनीय है कि सैमसंग नोकिया के बाद देश में मोबाइल निर्माता कंपनियों में दूसरी पोजीशन पर है। दत्त ने बताया कि पिछले साल हमने 40 नए हैंडसेट लॉन्च किए थे। 

हम इस साल भी कई हैंडसेट लॉन्च करेंगे। मोबाइल हैंडसेटों के कालाबाजार पर प्रतिक्रिया जताते हुए दत्त का कहना था कि कुल कारोबार में इसकी हिस्सेदारी 10 फीसदी से भी कम है।

Advertisement
First Published - February 6, 2009 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement