facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

RPG लाइफ साइंसेज का बड़ा कदम: तेजी से बढ़ते GLP-1 मार्केट में एंट्री की तैयारी में कंपनी

Advertisement

नए प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में आरपीजी समूह की यह कारोबारी इकाई घरेलू ब्रांडेड दवाओं पर भी विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है

Last Updated- December 12, 2025 | 10:41 PM IST
RPG Life Sciences
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आरपीजी लाइफ साइंसेज भारत के तेजी से उभरते जीएलपी-1 मधुमेह और मोटापारोधी दवा बाजार में प्रवेश करने की योजना बना रही है। इसके साथ कंपनी अधिग्रहण आधारित मध्यम अवधि की योजनाओं के तहत अमेरिकी बाजार पर भी नजर रखी हुई है, क्योंकि इसका लक्ष्य 2030 तक लगभग 2500 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करना है।

नए प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में आरपीजी समूह की यह कारोबारी इकाई घरेलू ब्रांडेड दवाओं पर भी विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके अलावा, अधिग्रहण के माध्यम से सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई) क्षेत्र में अपनी क्षमता का निर्माण कर रही है।

Also Read: 2026 में चांदी के भाव में 20% तक उछाल आने की संभावना, ₹2,40,000 तक पहुंच सकती है कीमत: रिपोर्ट

आरपीजी लाइफ साइंसेज के एमडी अशोक नायर ने कहा, ‘हमने पांच स्तंभों पर आधारित एक रणनीतिक दृष्टिकोण बनाया है, जिसके मूल में बड़े, विस्तार योग्य ब्रांड बनाना है।’ ऐबट, सिप्ला और टॉरेंट फार्मा में काम कर चुके फार्मा उद्योग के अनुभवी नायर भीड़भाड़ वाले जन-बाजार उपचारों से हटकर सुपर-स्पेशलिटी सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।  जहां नैदानिक गहराई, जटिल प्रिस्क्रिप्शन व्यवहार और लंबे उपचार चक्र टिकाऊ ब्रांडिंग का समर्थन करते हैं। नायर ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘प्रवर्तकों का नजरिया स्पष्ट है। वे आरपीजी लाइफ साइंसेज को समूह की प्रमुख कंपनी बनान चाहते हैं।’ उल्लेखनीय है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में लगभग 582.1 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो एक साल पहले की तुलना में 13.5 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में, आरपीजी लाइफ साइंसेज का परिचालन राजस्व लगभग 181.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 5.5 फीसदी ज्यादा अधिक है।

Also Read: PLI स्कीम के तहत अब तक 23,946 करोड़ रुपये जारी, 12 सेक्टर्स में लाभार्थियों को मिला बड़ा प्रोत्साहन

नेफ्रोलॉजी कंपनी का सबसे मजबूत स्तंभ बना हुआ है, जिसे मोनोक्लोनल एंटीबॉडी (एमएबी) के बढ़ते पोर्टफोलियो से बल मिल रहा है। यही मॉडल, जो नेफ्रोलॉजी में कारगर साबित हुआ है अब रुमेटोलॉजी में भी अपनाया जा रहा है और क्लिनिकल डर्मेटोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी खासकर प्रत्यारोपण से संबंधित उपचारों में विस्तारित किया जा रहा है। कार्डियोलॉजी में ध्यान विशेष रूप से ऐरिथमियस और टैकीकार्डिया जैसे विशिष्ट क्षेत्रों पर केंद्रित है, न कि बड़े पैमाने पर उच्च रक्तचाप या कोलेस्ट्रॉल के उपचारों पर।

Advertisement
First Published - December 12, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement