facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

आरआईएल दे दाभोल संयंत्र को गैस

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:07 AM IST

पेट्रोलियम मंत्रालय ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को अपने पूर्वी अपतटीय डी6 फील्ड्स से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति महाराष्ट्र में संकटग्रस्त दाभोल बिजली संयंत्र को करने को कहा है।


मंत्रालय ने कहा कि  कृष्णा-गोदावरी बेसिन (केजी बेसिन) के डी-6 फील्ड से आरंभिक 4 करोड़ स्टैंडर्ड घन मीटर प्रतिदिन गैस के उत्पादन में रत्नागिरि गैस एंड पावर (दाभोल) को आवंटन बिजली क्षेत्र के लिए 1.8 करोड़ स्टैंडर्ड घन मीटर गैस के दायरे में होगा।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘यह निर्णय किया गया है कि रत्नागिरि गैस एंड पावर को जनवरी-मार्च, 2009 के दौरान 14 लाख स्टैंडर्ड घन मीटर गैस की आपूर्ति की जाए और अप्रैल-सितंबर, 2009 के दौरान 27 लाख स्टैंडर्ड घन मीटर गैस की आपूर्ति हो जो उत्पादन शुरू होने पर निर्भर करेगा।’

दाभोल विद्युत संयंत्र को सरकार के इस आबंटन का मतलब होगा कि उसे रिलायंस इंडस्ट्रीज से 4.2 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमबीटीयू) की दर से गैस खरीदनी होगी।

रत्नागिरि गैस ऐंड पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित दाभोल विद्युत संयंत्र गैस के अभाव और अपने टर्बाइनों की त्रुटियों जैसे विभिन्न कारणों की वजह से अपनी पूरी क्षमता के साथ बिजली का उत्पादन करने में कभी सक्षम नहीं रहा है।

इस संयंत्र को अपनी पूरी क्षमता के साथ उत्पादन कार्य करने के लिए 8.4 एमसीएमडी गैस की आवश्यकता है,  इसे पेट्रोनेट एलएनजी के दहेज टर्मिनल से सिर्फ 5.4 मिलियन क्यूबिक मीटर प्रतिदिन रीगैसीफाइड लिक्वीफाइड नेचुरल गैस (आर-एलएनजी) मिल रही है।

Advertisement
First Published - December 4, 2008 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement