वाहन क्षेत्र की प्रमुख फ्रांसीसी कंपनी रेनो ने अपने परिचालन प्रमुख (भारत) सिल्वें बिलेन के इस्तीफे के बाद शीर्ष प्रबंधन में आज फेर-बदल की घोषणा की।
रेनो इंडिया ने एक बयान में कहा रेनो के साथ 25 वर्ष बिताने के बाद सिल्वें बिलेन ने कंपनी छोड़कर फ्रांस में अपनी परामर्श कंपनी शुरू करने का फैसला किया।
आखिरी चार साल के दौरान उन्होंने रेनो के भारतीय परिचालन का नेतृत्व किया। बयान के मुताबिक मार्क नासिफ को एक अप्रैल से रेनो इंडिया का कार्यकारी निदेशक और कंट्री महाप्रबंधक नियुक्त किया गया। बयान के मुताबिक इधर सुधीर राव को रेनो इंडिया का मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।