facebookmetapixel
Advertisement
माइक्रोसॉफ्ट में होगी बड़ी छंटनी! 4,800 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI का बढ़ता खर्च बना बड़ी वजहराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, जानें किसको मिली जिम्मेदारी?UPI AutoPay Alert: 1 रुपये का ‘फ्री ट्रायल’ कैसे खाली कर रहा है आपका बैंक खाता? जानिए पूरा खेलNSE IPO का खत्म हुआ इंतजार! सितंबर में शेयर बाजार में आ सकता है ₹30,000 करोड़ का मेगा इश्यूदलाल स्ट्रीट पर 7 जुलाई को बनेगा रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा 6 SME IPO की होगी लिस्टिंगभारत में नहीं आएगा व्हाट्सऐप का नया ‘यूजरनेम फीचर’? सरकार की आपत्ति के बाद Meta बैकफुट पर!E20 पेट्रोल से क्या 30% घट जाता है गाड़ी का माइलेज व खराब होता है इंजन? सरकार ने दिया हर सवाल का जवाबअब और रुलाएगा प्याज! एक महीने में 40% महंगा, जानें कितने और बढ़ सकते हैं दामNFO Alert: टॉप मेटल कंपनियों में निवेश का मौका, Edelweiss MF के नए ETF में ₹5,000 से शुरुआतEPFO के मेंबर दें ध्यान! बदल गया UAN एक्टिवेट करने का नियम, अब इस ऐप के जरिए होगा सारा काम

रिलायंस के पेट्रोल पम्पों को एस्सार से उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:40 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड गुजरात में एस्सार ऑयल की वाडिनार रिफाइनरी से पेट्रोलियम उत्पाद खरीद कर देशभर में बंद पड़े अपने पेट्रोल पम्पों को दोबारा शुरू करना चाहती है। इसके लिए कंपनी एस्सार ऑयल के साथ बातचीत भी कर रही है।
गौरतलब है कि कंपनी के पेट्रोल पम्प लगभग पिछले एक साल से बंद पड़े हुए हैं। इस मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रिलांयस का लक्ष्य गुजरात और महाराष्ट्र में अपने पेट्रोल पम्पों को जल्द से जल्द अगले हफ्ते दोबारा शुरू करने का है।
सूत्रों का कहना है कि एस्सार समूह के देशभर में लगभग 1,100 पेट्रोल पम्प हैं और इसलिए समूह के लिए रिलायंस के सभी पेट्रोल पम्पों की मांग को पूरा कर पाना मुश्किल है। सूत्रों का यह भी कहना है, ‘एस्सार रिलायंस को सिर्फ गुजरात और महाराष्ट्र के लिए ही पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करा सकती है।’
रिलायंस के देशभर में लगभग 1,400 पेट्रोल पम्प हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत सिर्फ गुजरात और महाराष्ट्र में स्थित हैं। अपने पेट्रोल पम्पों को दोबारा शुरू करने की योजना वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की हाल ही में जामनगर रिफाइनरियों से उत्पादन शुरू हुआ है, लेकिन यह उत्पादन सिर्फ निर्यात को ध्यान में रख कर किया जा रहा है, इसलिए कंपनी को पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने के लिए एस्सार सरीखी दूसरी कंपनियों की ओर देखना पड़ रहा है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रवक्ता से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने के लिए एस्सार के अलावा कई कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं। इस मामले के जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां जैसे आईओसी और एचपीसीएल अपने उत्पादों को निजी क्षेत्र की कंपनियों देने की इच्छुक नहीं हैं। रिलायंस अब अपने पेट्रोल पम्पों को दोबारा खोलने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति के लिए एस्सार से बातचीत कर रही है।’
ऐसा पहली बार नहीं है कि गुजरात के जामनगर में अपनी-अपनी रिफाइनरियों के मालिक एस्सार और रिलायंस इंडस्ट्रीज सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से मिलने वाले मुकाबले को मात देने के लिए एक-साथ बाजार में उतरेंगी। सूत्रों का कहना है कि पहले भी एस्सार और रिलायंस दोनों कंपनियों ने उनके पेट्रोल पम्पों को पूरे जोश-खरोश के साथ चलाया था।
इन दोनों कंपनियों के बीच एक उत्पाद अदला-बदली के एक करार भी हुआ था, जिससे तहत ये कंपनियां पेट्रोल और डीजल जैसे पेट्रोलियम उत्पादों को बिना प्रत्यक्ष खरीदे या बेचे आपस में इनकी अदला-बदली कर लेती थीं। इस करार के तहत ये दोनों कंपनियां एक-दूसरे के बुनियादी ढांचों का भी इस्तेमाल करती थीं।
एस्सार समूह के आधिकारिक प्रवक्ता ने इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि वे अपने उत्पाद विभिन्न तेल मार्केटिंग कंपनियों को बेचने को तैयार हैं।

Advertisement
First Published - March 20, 2009 | 12:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement