facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

रिलायंस इजरायली विशेषज्ञों को भारत लाएगी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:06 AM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इजराइल के विशेषज्ञों की एक टीम को भारत आने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। विशेषज्ञों की यह टीम कोविड-19 की त्वरित पहचान करने वाले उपकरण को भारत में स्थापित करेगी। रिलायंस ने इस प्रणाली को इजरायल के एक स्टार्टअप से डेढ़ करोड़ डॉलर में हासिल किया है। कंपनी सूत्रों ने कहा कि भारत में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के बीच ब्रेथ ऑफ हेल्थ (बीओएच) के एक प्रतिनिधिमंडल को रिलायंस के आग्रह पर पहले ही आपात मंजूरी दी जा चुकी है। प्रतिनिधिमंडल जल्द ही भारत के लिए उड़ान भरेंगे। इजराइल ने कोरोनरावायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अपने नागरिकों के लिए भारत सहित सात देशों की यात्रा पर अस्थायी प्रतिबंध लगा रखा है। 
 
इजराइल के चिकित्सा प्रौद्योगिकी कंपनी के विशेषज्ञों की टीम भारत में रिलायंस की टीम को अपनी नवोन्मेषी प्रणाली को स्थापित करने के लिए प्रशिषण देगी। उसने इस प्रणाली का विकास शुरुआती चरण में ही कोरोनावायरस के वाहनों और रोगियों की पहचान करने के लिए किया है। यह प्रणाली कुछ सेकेंड में परिणाम बता देती है। रिलायंस समूह ने सांस के जरिये कोविड-19 की जांच करने वाले इस उपकरण के लिए बीओएच के साथ इसी साल जनवरी में 1.5 करोड़ डॉलर के एक सौदे पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के अनुसार, रिलायंस इजराइल की कंपनी से ऐसे 100 उपकरण खरीदेगी जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ डॉलर है। इसके जरिये एक करोड़ डॉलर की मासिक लागत पर लाखों परीक्षण किए जा सकेंगे। 
 
बीओएच ने सांसों के जरिये कोविड-19 की जांच करने वाली यह प्रणाली विकसित की है जिसकी सफलता दर 95 फीसदी तक बताई गई है। कंपनी ने इजराइल के अस्पतालों हदस्साह मेडिकल सेंटर और शेबा मेडिकल सेंटर में इसका क्लीनिकल परीक्षण किया जिसके शुरुआती परिणामों से पता चलता है कि इसकी सफलता दर वैश्विक चिकित्सा संगठनों द्वारा अनुमोदित मानक पीसीआर जांच के मुकाबले 98 फीसदी है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘यह उपकरण भारत पहले ही पहुंच चुका है और इसे चालू होने से कोविड वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग में भारत को मदद मिलेगी।’

Advertisement
First Published - May 7, 2021 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement