facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

रिलायंस, टीसीएस ने ओबामा के सलाहकार को किया भुगतान

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:20 PM IST

देश की कुछ नामचीन कंपनियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के मुख्य आर्थिक सलाहकार लॉरेंस समर्स को हजारों डॉलर का भुगतान किया है।
इन कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और टाटा समूह की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं। व्हाइट हाउस की एक रिपोर्ट को हाल ही में सार्वजनिक किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक समर्स ने सलाहकार बोर्ड में भागीदारी और विभिन्न वित्तीय संस्थानों में व्याख्यान देने के जरिये लाखों डॉलर की राशि अर्जित की। उन वित्तीय संस्थानों में कई ऐसे हैं, जिन्हें बाद में सरकार के राहत पैकेज के जरिए संकट से उबारा गया।
इंटरनेट समाचार पत्र हुफिंगटोनपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक टीसीएस ने ओबामा की राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक को 21 सितंबर 2008 को कंपनी के लिए वक्त निकालने के बदले में 67,500 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया।
पत्र के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इंटरनेशनल एडवाइजरी बोर्र्ड का सदस्य बनने के लिए समर्स को 5,000 डॉलर की राशि दी। समर्स को विभिन्न संगठनों और कंपनियों की ओर से व्याख्यान देने के लिए 27 लाख डॉलर की राशि प्राप्त हुई।
जिन अन्य कंपनियों ने समर्स को बड़ी मात्रा में रकम अदा की उनमें जेपी मार्गन (67,500 डॉलर), सिटीग्रुप(54, 000 डॉलर), गोल्डमैन सैक्स (1,35,000 डॉलर) ,(लीमन ब्रदर्स 67,500 डॉलर), टीसीएस (67,500 डॉलर), प्राइस वाटरहाउस कूपर्स (67,500 डॉलर), अमेरिकन एक्सप्रेस (67,500 डॉलर) शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 6, 2009 | 12:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement