facebookmetapixel
Advertisement
क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनरZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?Stocks To Watch Today: HAL से मेगा ऑर्डर, Zepto की ₹1,000 करोड़ फंडिंग, RailTel के नतीजे… आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजीअमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूत

Reliance Power तरजीही शेयरों के जरिये 1,525 करोड़ रुपये जुटाएगी, शेयरधारकों की मिली मंजूरी

Advertisement

रिलायंस पावर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 23 सितंबर को तरजीही निर्गम के जरिये 1,525 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

Last Updated- October 24, 2024 | 12:01 PM IST
Reliance Power

रिलायंस पावर को तरजीही शेयर जारी कर 1,524.60 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बुधवार देर रात शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, डाक मतपत्र के जरिये प्रस्ताव को अपेक्षित बहुमत से पारित कर दिया गया है।

डाक मतपत्र नोटिस के अनुसार, कंपनी 33 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर 46.20 करोड़ शेयर और/या समतुल्य संख्या में शेयर में परिवर्तनीय वारंट के तरजीही निर्गम के जरिये 1,524.60 करोड़ रुपये तक जुटाएगी।

Also read: Adani Power की NCDs के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना, शेयरों में तेजी

रिलायंस पावर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 23 सितंबर को तरजीही निर्गम के जरिये 1,525 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। इसके तहत प्रवर्तक कंपनी के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए इसमें 600 करोड़ रुपये डालेंगे। तरजीही निर्गम से कंपनी की ‘नेटवर्थ’ करीब 11,155 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,680 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 12:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement