facebookmetapixel
Advertisement
फैक्ट्रियों की रफ्तार पड़ी धीमी! जून में मैन्युफैक्चरिंग PMI तीन महीने के निचले स्तर परKharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स

आरईसी ने हरित बॉन्ड से जुटाए 75 करोड़ डॉलर

Advertisement
Last Updated- April 08, 2023 | 4:51 PM IST
green bond

ऊर्जा क्षेत्र को वित्त मुहैया कराने वाली आरईसी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसने हरित बॉन्ड जारी कर 75 करोड़ डॉलर (करीब 6,138 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

सरकारी स्वामित्व वाली इस कंपनी ने एक बयान में कहा कि हरित बॉन्ड से जुटाई गई इस राशि का इस्तेमाल हरित परियोजनाओं को वित्त मुहैया कराने में किया जाएगा। इसके लिए रिजर्व बैंक से समय-समय पर जारी होने वाले प्रावधानों एवं निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, आरईसी लिमिटेड ने पांच साल की अवधि वाले हरित बॉन्ड के जरिये 75 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। यह सात अरब डॉलर के वैश्विक मध्यावधि कार्यक्रम का हिस्सा है।

आरईसी ने कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र की इस बॉन्ड बिक्री में हिस्सेदारी 42 प्रतिशत रही जबकि यूरोप, पश्चिम एशिया एवं अफ्रीकी बाजार की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत और अमेरिका की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत रही।

इस हरित बॉन्ड के साथ आरईसी ने वर्ष 2021 के बाद पूंजी बाजार में वापसी की है। किसी भी भारतीय गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी की तरफ से डॉलर में की गई यह सर्वाधिक बॉन्ड बिक्री है।

Advertisement
First Published - April 8, 2023 | 4:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement