facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

रियल्टी से नहीं मिलेगी नकद खुराक

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:49 PM IST

नकदी के संकट से जूझ रही दवा कंपनी वॉकहार्ट को मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा कुर्ला कॉम्पलैक्स में मौजूद अपने मुख्यालय की इमारत को बेचने में भी मुश्किलें पेश आ रही हैं।
हालांकि कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि मुख्यालय को बेचने संबंधी कोई प्रस्ताव नहीं है, लेकिन अपने तेज रफ्तार अधिग्रहण अभियान की वजह से मोटे कर्ज में फंसी कंपनी को तकनीकी रूप से अपना मुख्यालय बेचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल कंपनी के मुख्य प्रवर्तक खोराकीवाला परिवार की वॉकहार्ट टावर में 65 फीसदी हिस्सेदारी ही है और बांद्रा कुर्ला कॉम्पलैक्स के नियमों के मुताबिक इतनी हिस्सेदारी होने पर भी इस इमारत को खोराकीवाला परिवार बेच नहीं सकता।
खोराकीवाला परिवार की एक अन्य कंपनी खोराकीवाला होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट ने करीब आठ साल पहले इस इमारत का 35 फीसदी भाग (डेढ लाख वर्ग फीट) कई अलग-अलग कंपनियों को बेच दिया था।
उस वक्त वॉकहार्ट का मुख्यालय वर्ली के नीलम चैम्बर्स में था लेकिन उस इमारत के ढहने के बाद मुख्यालय को बांद्रा कुर्ला कॉम्पलैक्स की इमारत में लाया गया। तब से अब तक बांद्रा कुर्ला कॉम्पलैक्स व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन गया है।
सूत्रों का कहना है कि फिलहाल वॉकहार्ट के पास इस इमारत की 6 से 9 मंजिलें तक ही हैं, बाकी बची इमारत में सिटी बैंक, वेस्टर्न यूनियन बैंक और फ्रैंकलिन टैंपलटन जैसी कंपनियों के दफ्तर हैं। इसके अलावा खोराकीवाला परिवार की एक निजी बीपीओ कंपनी कैरल इन्फो सर्विसेज की भी इस इमारत में हिस्सेदारी है।
सूत्रों का यह भी कहना है खोराकीवाला परिवार ने नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और सेबी के मुख्यालय के बीच स्थित इस 9 मंजिला इमारत को गिरवी रखा हुआ है। पहचान गुप्त रखने की शर्त पर कंपनी के एक अधिकारी कहते हैं, ‘जहां तक अपना कॉर्पोरेट ऑफिस बेचने की बात है तो हमनें इस बार में कभी सोचा तक नहीं। अगर हम इसे बेच देंगे तब हमारे कर्मचारी कहां बैठेंगे।’

Advertisement
First Published - April 3, 2009 | 9:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement