facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

DLF Q1 Results: नए प्रोजेक्ट्स और रेंटल इनकम की बदौलत Q1 में मुनाफा 18% बढ़ा, रेवेन्यू ₹2,700 करोड़ के पार

Advertisement

DLF ने इस तिमाही में नए प्रोजेक्ट्स की बिक्री में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी ने 11,425 करोड़ रुपये की नई बिक्री बुकिंग हासिल की, जो पिछले साल की तुलना में 78 फीसदी ज्यादा है।

Last Updated- August 04, 2025 | 6:16 PM IST
Real Estate
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी DLF ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए अपने नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने इस दौरान 762.67 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 645.61 करोड़ रुपये की तुलना में 18 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) के 1,282.2 करोड़ रुपये के मुकाबले मुनाफे में 40.5 फीसदी की कमी आई है।

कंपनी की परिचालन आय (रेवेन्यू) इस तिमाही में दोगुनी होकर 2,716.70 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,362.35 करोड़ रुपये थी। लेकिन पिछली तिमाही के 3,127.58 करोड़ रुपये की तुलना में इसमें 15.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

DLF के शेयरों ने भी बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया। सोमवार को कंपनी के शेयर BSE पर 2.51 फीसदी की बढ़त के साथ 796.65 रुपये पर बंद हुए। यह तेजी कंपनी के तिमाही नतीजों की घोषणा से पहले देखी गई।

Also Read: Real Estate सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी का Q1 में तगड़ा प्रदर्शन, यूनिटहोल्डर्स को ₹319 करोड़ बांटने का ऐलान

नए प्रोजेक्ट्स ने बिक्री को दी रफ्तार

DLF ने इस तिमाही में नए प्रोजेक्ट्स की बिक्री में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी ने 11,425 करोड़ रुपये की नई बिक्री बुकिंग हासिल की, जो पिछले साल की तुलना में 78 फीसदी ज्यादा है। इस उछाल की सबसे बड़ी वजह DLF प्रिवाना इकोसिस्टम में नए प्रोजेक्ट्स का लॉन्च रहा।

कंपनी के लग्जरी प्रोजेक्ट्स ‘द कैमेलियास’ और ‘द डाहलियास’ ने भी बाजार में खूब धूम मचाई। अब तक ‘द कैमेलियास’ के लिए 11,985 करोड़ रुपये और ‘द डाहलियास’ के लिए 14,194 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी है। गुरुग्राम में स्थित इन लग्जरी प्रोजेक्ट्स में जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल जैसे कई बड़े उद्योगपति और टॉप एग्जीक्यूटिव्स ने फ्लैट्स खरीदे हैं।

कंपनी की रेंटल आय भी इस तिमाही में 15 फीसदी बढ़कर 1,326 करोड़ रुपये हो गई। DLF के ऑपरेशनल रेंटल पोर्टफोलियो में 94 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही, जो इस सेक्टर में मजबूत मांग को दर्शाता है। हालांकि, कंपनी का कर्ज 17,287 करोड़ रुपये रहा। प्रति शेयर आय (बेसिक और डाइल्यूटेड) 3.08 रुपये दर्ज की गई। DLF के इन नतीजों से साफ है कि कंपनी लग्जरी रियल एस्टेट और रेंटल बिजनेस में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है।

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 6:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement