दूरसंचार सेवा और सीडीएमए के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने दिल्ली में जीएसएम सेवा की शुरुआत की।
देशभर में ऐसी सेवा शुरू करने की योजना के तहत कंपनी ने यह कदम उठाया है। जीएसएम सेवा शुरू करने वाली आरकॉम पहली सीडीएमए निजी कंपनी हो गई है।
कंपनी ने हाल ही में मुंबई में जीएसएम सेवा शुरू की थी। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार आरकॉम अपने ग्राहकों से एक बार 51 रुपये का उपभोक्ता शुल्क वसूलेगी।