facebookmetapixel
Advertisement
SIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानीSuzlon की नई 5 MW टरबाइन को लॉन्च के 2 हफ्ते में ही मिला पहला ऑर्डर, शेयर में दिखा उछालUbharta Purvanchal Live: पूर्वांचल की नई उड़ान का रोडमैप, बड़े चेहरे कर रहे बड़ा मंथनदेश की फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार! IIP के आंकड़ों ने दिया बड़ा संकेत, आगे क्या होगा?Fed के रेट कट की आशंका में गिरे सोना-चांदी, ग्लोबल मार्केट में सोना फिर 4,000 डॉलर से नीचेदोहा वार्ता से पहले तेल बाजार में हलचल! कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?तमिलनाडु की Liquor Policy में बदलाव से इन शेयरों की चांदी! Radico समेत 3 पर BUY रेटिंग, चेक करें टारगेटअब मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह सीक्रेट! WhatsApp का नया Username फीचर बढ़ाएगा प्राइवेसीStock Market Update: शेयर बाजार की रफ्तार पड़ी धीमी! Sensex 100 अंक टूटा, Nifty 23,900 के नीचे फिसला; मेटल और FMCG भी दबाव में

जीएसएम में आरकॉम ने दी कॉल

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:03 PM IST

देश की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर और अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस कम्युनिकेशंस (आर कॉम) आज देशभर में जीएसएम मोबाइल सेवा शुरू करने की घोषणा के साथ ही देश की पहली ऐसी दूरसंचार ऑपरेटर कंपनी बन गई है ।


जो दोनों सीडीएमए और जीएसएम नेटवर्क पर मोबाइल सेवाएं मुहैया कराएगी। कंपनी के चेयरमैन अनिल अंबानी ने यह बताया कि कंपनी ने   पिछले 15 महीनों में इस परियोजना में 10,000 करोड़ रुपये निवेश किए हैं, इसी के साथ कंपनी ने अपना लक्ष्य 6 महीने पहले ही पूरा कर लिया है।

कंपनी 3जी नीलामी में भी भाग लेने पर विचार कर रही है। अंबानी का कहना हैकि 3जी नेटवर्क लगाने के लिए कंपनी 2,000 करोड़ से 4,000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है।

अंबानी ने बताया कि बुधवार से शुरू होने वाली रिलायंस की जीएसएम सेवाएं शुरुआत में तो 11,000 शहरों में उपलब्ध होगी, जो कुछ ही महीनों में 22,000 शहरों तक अपनी पहुंच बना लेगी। अंबानी का कहना है कि कंपनी कुछ सर्किलों तक की भागीदारी के लिए अपने आप को सीमित नहीं रखेगी।

इससे पहले कंपनी पूर्वी राज्यों के आठ सर्किलों में जीएसएम आधारित मोबाइल सेवाएं मुहैया कराती थी, जबकि उसकी सीडीएम सेवाएं देशभर में उपलब्ध थीं।

अंबानी का कहना है कि वे दोनों सेवाओं के लिए 3जी नीलामी में भाग लेने पर विचार कर रहे है और कंपनी ने महंगे मोबाइल सेवाओं के लिए अपना पूंजी व्यय 4,000 करोड रुपये तक रखा है।

इसी के साथ कंपनी को श्री लंका और युगांडा में जीएसएम सेवाएं पेश करने के लिए भी लाइसेंस हासिल हुआ है। अंबानी ने कहा कि रिलायंस कम्युनिकेशंस के मोबाइल ग्राहक अब सीडीएम और जीएसएम सेवाओं में से कोई भी सेवा चुन सकते है।

Advertisement
First Published - December 30, 2008 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement