facebookmetapixel
Advertisement
Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्ताव

छोटे शहरों में होगा रेमंड का जाल

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 8:45 AM IST

परिधान बनाने और बेचने वाली कंपनी रेमंड भी मंदी और महंगाई से निपटने के लिए छोटे शहरों को हथियार बना रही है।


कंपनी ने महानगरों में बढ़ते किराये और प्रतिस्पद्र्धा से बचने के लिए ऐसे शहरों का रुख करने का फैसला किया है, जिनकी आबादी 10 लाख से भी कम है।

कंपनी के रिटेल और एफएमसीजी विभाग के अध्यक्ष अनिरुद्ध देशमुख ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक रेमंड का इरादा 50 स्टोर खोलने का है।

इनमें से ज्यादातर फ्रैंचाइजी आधार पर छोटे शहरों में खोले जाएंगे। उन्होंने बताया, ‘छोटे शहरों में हमें कारोबार के ज्यादा अच्छे मौके दिख रहे हैं। हमारे पास कपड़े, रेडीमेड परिधान जैसे तरह-तरह के उत्पाद हैं, जिनकी छोटे शहरों में अच्छी खासी मांग हो सकती है।’

रेमंड के देश भर में 390 स्टोर हैं, जिनमें 60 स्टोरर कंपनी ही चलाती है। रेमंड शॉप के ब्रांड नाम से कंपनी के आउटलेट हैं। इसके अलावा पार्क एवेन्यू, कलर प्लस और अन्य नामों से भी कंपनी के एक्सक्लूसिव शोरूम चल रहे हैं।

देशमुख ने बताया कि मौजूदा मंदी का उनकी कंपनी पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। उनका दावा है कि कपंनी के रिटेल स्टोरों ने हाल के महीनों में 12 फीसदी की दर से विकास किया है।छोटे शहरों की ओर बड़े रिटेलरों का रुख काफी बढ़ गया है।

टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट ने भी छोटे शहरों में वेस्टसाइड के 30 स्टोर खोलने की बात कही थी। मॉल्स के निर्माण में देर और बढ़ते किराये की दिक्कतों से बचने के लिए कंपनी ने यह फैसला किया है।

Advertisement
First Published - December 11, 2008 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement