बिजली क्षेत्र में व्यापक स्तर पर उत्पाद एवं सेवाएं मुहैया कराने वाली रामसरूप इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल में ग्रामीण विद्युतीकरण कार्यों के लिए 164 करोड़ रुपए का आर्डर हासिल किया है।
कंपनी ने बीएसई को बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत पश्चिम बंगाल राज्य वितरण कंपनी लिमिटेड ने उसे आर्डर दिया है।
रामसरूप इंडस्ट्रीज ने कहा कि आर्डर के तहत वह 24 दक्षिण परगना जिले में 2527 गांवों में विद्युतीकरण सुविधा मुहैया कराएगी।