facebookmetapixel
Advertisement
अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन

एफएम पर बजा ‘राग रॉयल्टी’

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:08 AM IST

संगीत कंपनियों और एफएम रेडियो के बीच रॉयल्टी भुगतान को लेकर चल रहे विवाद में आखिरी क्षणों में सूचना प्रसारण मंत्रालय के हस्तक्षेप के बावजूद कोई हल नहीं निकला। इससे दोनों उद्योगों के बीच विवाद और गहराता नजर आ रहा है।


दरअसल, करीब 750 करोड़ रुपये के कारोबार वाले संगीत उद्योगों की मांग है कि देशभर के करीब 100 एफएम स्टेशनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संगीत कंपनियों का कहना है कि एफएम स्टेशन म्यूजिक सोसाइटी से बिना लाइसेंस लिए संगीत का प्रसारण कर रहे हैं, जिससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है।

आईएमआई के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सरकार को संगीत कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाली एफएम कंपनियों के विरूद्ध सख्त कदम उठाना चाहिए, ताकि संकट की इस घड़ी में संगीत कंपनियों को राहत मिल सके।

इसके साथ ही संगीत कंपनियों की मांग है कि एफएम रेडियो कंपनियों की ओर से दिया जाने वाली रॉयल्टी की रकम को भी दोगुना किया जाए।

मौजूदा समय में संगीत कंपनियों को 660 रुपये प्रति घंटे की दर से भुगतान किया जा रहा है। संगीत कंपनियों का आरोप है कि एफएम रेडियो कंपनियां बिना अनुमति के म्यूजिक टयून की कॉपी करती हैं, जो कॉपीराइट का उल्लंघन है।

मौजूदा समय में सभी एफएम ऑपरेटर फोनोग्राफिक परफॉमर्स लिमिटेड (पीपीएल) को रॉयल्टी का भुगतान करते हैं। उल्लेखनीय है कि पीपीएल सारेगामा इंडिया, सोनी बीएमजी म्यूजिक, यूनिवर्सल म्यूजिक, टिप्स इंडस्ट्रीज, वीनस रिकॉड्र्स एंड टेप्स समेत 160 संगीत कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इस बीच, देश के 90 शहरों में करीब 250 एफएम रेडियो स्टेशनों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था रेडियो ऑपरेटर्स इन इंडिया (एआरओआई) का कहना है कि संगीत कंपनियों को दी जाने वाली रॉयल्टी में तत्काल कमी किया जाए।

उसके मुताबिक, मौजूदा समय में एफएम कंपनियों की ओर से सालाना राजस्व का करीब 15 से 50 फीसदी संगीत कंपनियों को भुगतान किया जा रहा है।

एफएम कंपनियों का सालाना राजस्व करीब 550 करोड़ रुपये का है, जबकि रॉयल्टी के तौर पर करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान संगीत कंपनियों को किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि एआरओआई का कहना है कि रॉयल्टी का निर्धारण शहर की जनसंख्या और एफएम कंपनियों के राजस्व का 2 से 4 फीसदी के दायरे में होना चाहिए।

एआरओआई के अध्यक्ष और रेडियो सिटी 91.1 एफएम के सीईओ अपूर्वा पुरोहित ने बताया कि सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दोनों कंपनियों को मिलकर समस्या का समाधान खोजने को कहा था, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

संगीत कंपनियों ने रॉयल्टी बढ़ाने की मांग की

एफएम कंपनियों पर बिना लाइसेंस संगीत प्रसारित करने का लगाया आरोप

एफएम कंपनियों ने की रॉयल्टी में कटौती करने की मांग

अब सुनवाई 28 जनवरी को कॉपीराइट बोर्ड करेगा

Advertisement
First Published - December 15, 2008 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement