facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

Q3 results: Airtel धमाकेदार प्रदर्शन को तैयार, जियो और VI छूटेंगे पीछे: जानें क्या कहते हैं विश्लेषक

Advertisement

विश्लेषकों के मुताबिक, एयरटेल का राजस्व 5% तक बढ़ सकता है, जियो 3% और वोडाफोन आइडिया 1% की वृद्धि पर रहेगा।

Last Updated- January 15, 2025 | 11:21 PM IST
Airtel flags 8 billion spam calls in two and a half months

विश्लेषकों का मानना है कि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में भारती एयरटेल सबसे अधिक राजस्व और ग्राहक वृद्धि दर्ज कर सकती है। आईआईएफएल कैपिटल ने एक विश्लेषक नोट में कहा है कि दूरसंचार कंपनी के राजस्व में 5 फीसदी की तिमाही वृद्धि हो सकती है जबकि रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया (वी) की वृद्धि 3 फीसदी रह सकती है।

नोट में कहा गया है, ‘एयरटेल (दर वृद्धि के बाद) इस तिमाही में शानदार मोबाइल राजस्व वृद्धि दर्ज कर सकती है। जियो की 4 फीसदी की राजस्व वृद्धि को फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) ग्राहकों की संख्या में इजाफे से मदद मिलने की संभावना है। भारती के होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट का प्रदर्शन भी अच्छा रहने की संभावना है, जबकि डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) और अफ्रीका के उद्यमों के प्रदर्शन में भी निरंतरता रह सकती है।’ पिछले जुलाई में दूरसंचार दरों में की गई वृद्धि से हुए लाभ के कारण सभी दूरसंचार कंपनियों को मदद मिलने की उम्मीद है।

ऐक्सिस कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘हमें भारती/हैक्साकॉम का राजस्व 4-4.5 फीसदी के साथ तिमाही आधार पर तेजी से बढ़ने का अनुमान है। जियो के लिए यह आंकड़ा 3 फीसदी और वी के लिए 1 फीसदी रह सकता है।’बैंक ऑफ अमेरिका ने एक विश्लेषक नोट में कहा कि इंडस टावर्स के 42 दिनों के समेकन को देखते हुए एयरटेल के संपूर्ण आंकड़े भी तीसरी तिमाही में मजबूत रहेंगे।

Advertisement
First Published - January 15, 2025 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement