facebookmetapixel
Advertisement
Fund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती हैIPO Listing Today: SME IPO का सुपर मंगलवार! 6 नई लिस्टिंग, किसी ने दोगुना कराया पैसा तो कोई हुआ फेलब्रह्मोस, UPI, IIM और सबांग पोर्ट… भारत-इंडोनेशिया के बीच हुए कई अहम समझौतेTeja Engineering IPO Listing: 90% प्रीमियम पर हुई एंट्री, फिर लगा अपर सर्किट! इश्यू ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामालटाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा हड़कंप! Q1 अपडेट के बाद 11% तक टूटा Trent, निवेशकों को बड़ा झटका

पिरामिड साइमीरा को नहीं मिली राहत

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:48 PM IST

चेन्नई स्थित थिएटर कंपनी पिरामिड साइमीरा की ओर से आयकर विभाग के विरूद्ध मद्रास उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
गौरतलब है कि पिरामिड ने बुधवार को आयकर विभाग की ओर से कंपनी के खातों को जब्त करने पर रोक लगाने की मांग की थी। जिसकी सुनवाई शुक्रवार को हुई, जिसमें कोर्ट ने खातों की जब्ती पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और आयकर विभाग से 24 मार्च तक अपना पक्ष रखने को कहा है।
पिरामिड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पी. सामीनाथन ने कोर्ट में कहा कि आयकर विभाग की ओर से कंपनी के खातों को गैर-कानूनी तरीके से जब्त किया गया है।
उनका कहना था कि आयकर विभाग 26 करोड़ रुपये कर की मांग कर रहा है, जबकि उसने करीब 300 करोड़ रुपये के खातों को जब्त कर रखा है। इससे कंपनी को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में परेशानी हो रही है, वहीं कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। इसलिए कंपनी के खातों पर लगी जब्ती के आदेश पर रोक लगाई जाए।

Advertisement
First Published - March 21, 2009 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement