facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही है प्यूमा स्पोट्र्स

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:45 PM IST

जर्मन स्पोट्र्स गुड्स निर्माता कंपनी की सहायक इकाई स्पोट्र्स लाइफस्टाइल रिटेलर प्यूमा स्पोट्र्स इंडिया भारत में नए स्टोरों को खोलने के लिए काफी सोच-समझकर फैसला ले रही है।
कंपनी का मानना है कि मंदी की वजह से नए स्टोरों को खोलने से बुहत फायदा होता नहीं दिख रहा है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि वह नए स्टोर तभी खोलेगी, जब उसे लगेगा कि वह स्टोर एक साल में कंपनी को मुनाफा देने लगे। फिलहाल प्यूमा इंडिया का भारत में करीब 45 रिटेल स्टोर है।
प्यूमा इंडिया के प्रबंध निदेशक राजीव मेहता का कहना है कि कंपनी नए स्टोर खोलने की योजना तो बना रही है, लेकिन जब उसे लगेगा कि कोई स्टोर एक साल में मुनाफा कमाने योग्य हो जाएगा, तभी इस तरह के कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि प्यूमा एजी का मुनाफा चौथी तिमाही में करीब 79 फीसदी गिर गया है।
मेहता का कहना है कि कंपनी 2 टीयर और 3 टीयर शहरों में स्टोर खोलने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह कितने स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
First Published - April 8, 2009 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement