facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

पिरामिड में घटी प्रवर्तक हिस्सेदारी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 7:51 PM IST

पिरामिड साइमिरा के एक प्रवर्तक निर्मल कोटेचा ने कंपनी में अपनी लगभग 10 फीसदी हिस्सेदारी बाजार में बेच दी है।


इसके साथ ही कंपनी में कोटेचा की हिस्सेदारी 24.89 फीसदी से घटकर 15.48 फीसदी हो गई है।

कंपनी ने बताया कि कोटेचा ने 19 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच बीएसई और एनएसई में अपने करीब 6.49 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। इसके अलावा कोटेचा ने 19 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच कंपनी के 3.80 लाख यानी 1.35 फीसदी शेयर बेचे थे।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के अनुसार सोमवार को ही पंजाब नैशनल बैंक ने भी 39.14 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 88.94 लाख रुपये में कंपनी के 2.27 लाख शेयर बेचे थे।

जबकि कंपनी के दूसरे संस्थापक पी एस सामीनाथन ने पिछले साल सितंबर में अपनी हिस्सेदारी 21.97 से बढ़ाकर 24.45 फीसदी कर ली है।

22 दिसंबर को सामीनाथन ने बताया कि कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 24 फीसदी हो गई है और वह निर्मल कोटेचा की 22 फीसदी हिस्सेदारी भी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं।

अगर सामीनाथन यह हिस्सेदारी खरीदने में कामयाब हो जाते हैं तो  कंपनी में उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 46 फीसदी हो जाती।

Advertisement
First Published - January 7, 2009 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement