facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

चालू रहा मुनाफे का सर्वर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:41 AM IST

मंदी का वायरस सॉफ्टवेयर उद्योग पर मार कर रहा है, लेकिन दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजिज इससे मुकाबला करने में फिलहाल तो कामयाब रही है।
कंपनी को हालिया समाप्त तिमाही में वित्त वर्ष 2007-08 की चौथी तिमाही से 29 फीसदी ज्यादा मुनाफा हुआ। लेकिन पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले मुनाफा 1.7 फीसदी घट गया।
हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान इन्फोसिस ने 1,613 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया, जबकि उससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा केवल 1,249 करोड़ रुपये था। लेकिन अक्टूबर-दिसंबर 2008 के दौरान कंपनी को 1,641 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। मुनाफे में बैंक डिपॉजिट पर 252 करोड़ रुपये  ब्याज भी शामिल है।
इन्फोसिस ने हालिया समाप्त तिमाही के दौरान 5,635 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया, जो उससे पहले के वित्त वर्ष के आंकड़े 4,542 करोड़ रुपये से 24 फीसदी अधिक है। अलबत्ता इससे पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 5,786 करोड़ रुपये था।
नतीजों का असर कंपनी के शेयरों पर भी पड़ा और बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबारी सत्र में शेयर 7 फीसदी तक गिर गए। लेकिन अंत में केवल 2.7 फीसदी गिरावट के साथ 1,370.80 रुपये पर शेयर बंद हुए।
इन्फोसिस के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक एस गोपालकृष्णन ने कहा कि आगे माहौल अच्छा नहीं है। सौदों की कीमत कम हो गई है और उनमें वक्त भी काफी लग रहा है। जो सौदे पहले केवल 6 महीने में हो जाते थे, उनमें अब 9 महीने या उससे भी ज्यादा वक्त लग रहा है।
चौथी तिमाही में इन्फोसिस को 37 नए ग्राहक मिले। कंपनी को अगली तिमाही में साल दर साल आधार पर राजस्व में 10.8- 12.9 फीसदी इजाफे की उम्मीद है। हालांकि तिमाही दर तिमाही के  आधार पर इसमें लगभग 5 फीसदी की कमी आएगी।
धुंध भरी है आगे की डगर
चालू वित्त वर्ष के दौरान कमाई में 11.1 से 15.1 फीसदी गिरावट का अंदेशा
कीमत कम करने की वजह से परिचालन मुनाफे में भी आएगी 3 फीसदी की कमी
चारों तिमाहियों में दाम में नहीं होगा कोई इजाफा
सौदे तो सामने आएंगे, उन्हें लपकने में लग सकता है लंबा वक्त
सौदों की कीमत भी लगातार हो रही है कम
इस साल नहीं होगा वेतन में इजाफा और न ही कोई प्रमोशन
लेकिन छंटनी की आशंका से भी कर दिया साफ इनकार
                             जन.-मार्च 09     जन.-मार्च 08       अक्टू.-दिसं. 09
शुद्ध मुनाफा             1613                 1249                      1641
कुल आय                 5635                 4542                     5786
कर पूर्व लाभ           1915                 1460                     1882
 सभी आंकड़े करोड़ रुपये में

Advertisement
First Published - April 16, 2009 | 1:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement