टायर निर्माता कंपनी अपोलो के केरल स्थित कलामेसरी संयंत्र में 6 मार्च से अपना उत्पादन शुरू कर दिया है।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसने 6 दिसंबर से अपने कलामेसरी संयंत्र में उत्पादन बंद कर दिया था।
प्रबंधन और कर्मचारी संगठन के बीच बातचीत के बाद संयंत्र में उत्पादन शुरू की गई। इस इकाई में कंपनी के 1,100 स्थाई और 300 अस्थाई कर्मचारी हैं।