सीमेंट निर्माता कंपनी प्रिज्म सीमेंट लिमिटेड का 31 दिसंबर, 2008 को समाप्त तिमाही में शुध्द लाभ 52 फीसदी घटकर 31.03 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का शुध्द लाभ 64.45 करोड़ रुपये था।
कंपनी का वित्त वर्ष 30 जून, 2009 को समाप्त होगा। कंपनी की बिक्री में भी मामूली सी गिरावट देखी गई। दिसंबर, 2008 तिमाही में कंपनी की बिक्री 250.79 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के दौरान 267.85 करोड़ रुपये थी।
31 दिसंबर, 2008 को समाप्त कंपनी की पहली छमाही में शुध्द लाभ 60.41 प्रतिशत घटकर 46.04 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल की पहली छमाही में 116.29 करोड़ रुपये था। पहली छमाही में कंपनी का कुल कारोबार भी पिछले साल की पहली छमाही में 488.44 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 443.27 करोड़ रुपये रह गया।