facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

स्विगी जिनी को दी जा रही प्राथमिकता

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:06 AM IST

ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खान-पान पहुंचाने वाली कंपनी स्विगी ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ‘स्विगी जिनी’ सेवा को प्राथमिकता दे रही है। स्विगी ने लोगों तक आवश्यक सामान एवं दवा आदि पहुंचाने के लिए स्विगी जिनी सेवा की शुरुआत की है। पूरे देश में उपभोक्ताओं के लिए कंपनी की यह सेवा वरदान साबित हुई है। इस सेवा के जरिये दवा, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर से लेकर घर में तैयार भोजन, देखभाल की सामग्री और किराना सामान आदि पहुंचाए जा रहे हैं।  पिछले 15 दिनों के दौरान स्विगी जिनी के जरिये दवाओं की आपूर्ति 350 प्रतिशत तक बढ़ गई है। इस दौरान घर में तैयार भोजन के करीब 5 लाख टिफिन मित्रों और परिवारों को पहुंचाए गए हैं। 
 
कुछ लोग स्विगी जिनी के जरिये जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचा रहे हैं। देश के 65 शहरों में स्विगी जिनी सेवा मौजूद है। स्विगी के मुख्य परिचालन अधिकारी विवेक सुंदर ने कहा, ‘स्विगी जिनी सेवा को लेकर लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं आई हैं। उनके अनुसार इस कठिन दौर में यह व्यवस्था उनके लिए खासी मददगार साबित हुई है। इस समय देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन है। इस दौरान स्विगी जिनी ने जरूरतमंद लोगों तक दुकानों से दवाएं, घर में तैयार भोजन, जांच रिपोर्ट और किराना सामान आदि लोगों तक पहुंचाई है।’ सुंदर ने कहा कि मौजूदा कठिन समय में इस सेवा की जरूरत देखते हुए हम इसे प्राथमिकता दे रहे हैं। 

Advertisement
First Published - May 7, 2021 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement