facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

ब्लैकस्टोन रीट को भुनाएगी प्रेस्टीज

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:54 PM IST

अपनी वाणिज्यिक परिसंपत्तियों की बिक्री के लिए अमेरिकी फंड मैनेजर ब्लैकस्टोन के साथ सौदा करने के आखिरी दौर में पहुंच चुकी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स अपनी मॉल परिसंपत्तियों में 13 से 15 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। कंपनी मॉल में हिस्सेदारी की बिक्री उस दौरान करेगी जब ब्लैकस्टोन अपनी मॉल परिसंपत्तियों की बिक्री के लिए रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट यानी रीट लाएगी और उसे सूचीबद्ध कराएगी।
करीब 9,160 करोड़ रुपये के इस सौदे के तहत प्रेस्टीज परिचालन वाले 9 मॉलों में अपनी 85 से 87 फीसदी हिस्सेदारी ब्लैकस्टोन को बेचेगी। इस सौदे के तहत परिचालन वाले और निर्माणाधीन ऑफिस प्रॉपर्टी भी अमेरिका के इस फंड मैनेजर को बेची जाएगी। विश्लेषकों का मानना है कि ब्लैकस्टोन अगले छह से नौ महीनों में अपनी खुदरा परिसंपत्तियों को सूचीबद्ध कराने के लिए रीट लाएगी। प्रेस्टीज एस्टेट्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक इरफान रजाक ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा, ‘जब वे रीट के लिए आगे बढ़ेंगे तो हम उनके साथ जुड़ जाएंगे।’ ब्लैकस्टोन ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की।
प्रेस्टीज ने बेंगलूरु, मैसूर, हैदराबाद, मंगलूर आदि शहरों के अपने नौ मॉल परिसंपत्तियों में 85 से 87 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। ब्लैकस्टोन के पास नौ मॉल परिसंपत्तियों के तहत करीब 60 लाख वर्ग फुट जगह है जिसका संचालन वह अपनी सहायक कंपनी नेक्सस मॉल्स के जरिये करती है। उसके मॉल मुंबई, अहमदाबाद, अमृतसर, चंडीगढ़, इंदौर, पुणे आदि शहरों में हैं।
सूत्रों ने कहा कि ब्लैकस्टोन और प्रेस्टीज ने अपनी मॉल की परिसंपत्तियों के विलय की कोशिश की लेकिन सौदा नहीं हो पाया। रीट म्युचुअल फंड की तरह है जिसका स्टॉक एक्सचेंज पर खरीद-फरोख्त किया जा सकता है। एम्बैसी ऑफिस पाक्र्स रीट और माइंडस्पेस बिजनेस पाक्र्स रीट स्टॉक एक्सचेंज पर पहले से ही सूचीबद्ध हैं। ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट ने अपना रीट सूचीबद्ध कराने के लिए मसौदा प्रस्ताव जमा कराया है। कंपनी के अनुसार, व्यक्तिगत परिसंपत्तियों/ एसपीवी में पीईपीएल की खरीदी जाने वाली कुल हिस्सेदारी का एंटरप्राइज मूल्य 9,160 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - November 24, 2020 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement