facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

नंदीग्राम में नए संग्राम की तैयारी!

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:43 PM IST

पश्चिम बंगाल के नयाचार प्रायद्वीपीय इलाके में पेट्रोलियम, रसायन और पेट्रोरसायन निवेश क्षेत्र (पीसीपीआईआर) विकसित करने की सरकार की योजना के चलते राज्य में एक बार फिर तनाव पैदा हो गया है।
दरअसल पीसीपीआईआर के लिए 250 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की जरूरत है, लेकिन नयाचार प्रायद्वीप का क्षेत्रफल महज 40 वर्ग किमी है। ऐसे में सरकार का प्रस्ताव हल्दिया और नंदीग्राम के इलाकों को भी परियोजना में शामिल करने का है।
इसमें 61 वर्ग किमी में फैला हल्दिया का रसायन और इससे संबंधित संयंत्र भी शामिल है। इसमें नंदीग्राम का इलाका भी शामिल है। परिणामस्वरूप, हल्दिया और नंदीग्राम के नागरिकों में जमीन अधिग्रहण की आशंका के चलते एक बार गुस्सा देखा जा रहा है।
राज्य सरकार ने इस परियोजना को विकसित करने का दायित्व इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और कैल्क रिफाइनरी लिमिटेड को सौंपा है। सत्ताधारी माकपा समर्थित स्थानीय समितियां और विपक्षी तृणमूल कांग्रेस समर्थित नंदीग्राम समूह मामले को लेकर एक-दूसरे के आमने-सामने आ चुके हैं।
आशंका जताई जा रही है कि पीसीपीआईआर को लेकर राज्य में एक बार फिर सरकार और नागरिकों के बीच मोर्चा खुल जाएगा।

Advertisement
First Published - April 8, 2009 | 8:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement