facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से बाजार में मजबूत शुरुआत के संकेत, कोस्पी 6% उछला; ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर के पारStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावा

जल्द लौटूंगा, उत्पादन जोरों पर: पूनावाला

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:16 AM IST

भारत में कोविड-19 टीके की बढ़ती मांग के बीच मिल रही कथित धमकियों के बाद लंदन पहुंच चुके सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदर पूनावाला ने कहा है कि वह जल्द ही भारत लौटेंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआई में कोविशील्ड टीके का उत्पादन पूरे जोरों पर हो रही है।
पूनावाला ने द टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में भारत में उन्हें धमकियां मिलने जैसी बात कही थी। कोविड-19 टीके की मांग में आई भारी तेजी और उसको लेकर उन पर बढ़ते अप्रत्याशित दबाव और टीके की आपूर्ति को लेकर भारत के कुछ सबसे प्रभावशाली लागों की उग्र फोन कॉल मिलने के बाद वह परिवार के साथ लंदन चले गए।
पूनावाला ने देर रात किए गए एक ट्वीट में शनिवार को कहा कि कोविशील्ड का उत्पादन पूरे जोरों पर हो रहा है। ऑक्सफर्ड और एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके का उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा किया जा रहा है। अपने ट्वीट में पूनावाला ने कहा, यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि कोविशील्ड का उत्पादन पुणे में पूरे जोरशोर के साथ हो रहा है। मैं कुछ ही दिन में भारत लौटकर कामकाज की समीक्षा करूंगा। उन्होंने हालांकि भारत लौटने की समयसीमा के बारे में नहीं बताया।
पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा, ‘ब्रिटेन में अपने सभी भागीदारों और संबंधित पक्षों के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। बहरहाल, यह बताते हुए मुझे प्रसन्नता है कि पुणे में कोविशील्ड का उत्पादन पूरे जोरों से चल रहा है। कुछ ही दिन में भारत लौटने पर मैं उत्पादन कार्य की समीक्षा करूंगा।’
भारत के राज्य इस समय कोरोना संक्रमण के गंभीर संकट के बीच टीका पाने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं। कोरोनावायरस संक्रमण के दैनिक आंकड़े चार लाख तक पहुंच चुके हैं।
द टाइम्स ने शनिवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में पूनावाला को यह कहते हुए बताया, ‘मैं यहां लंबे समय के लिए रुकूंगा, क्योंकि मैं वहां फिर उस स्थिति में नहीं जाना चाहता हूं। साक्षात्कार में जब उनसे कुंभ मेला और विधानसभा चुनावों का भारत में कोरोना की दूसरी लहर पर असर के बारे में पूछा गया तो पूनावाला ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों का यदि उन्होंने जवाब दिया तो उनका सिर धड़ से अलग कर दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 2, 2021 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement