facebookmetapixel
Advertisement
Fund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती हैIPO Listing Today: SME IPO का सुपर मंगलवार! 6 नई लिस्टिंग, किसी ने दोगुना कराया पैसा तो कोई हुआ फेलब्रह्मोस, UPI, IIM और सबांग पोर्ट… भारत-इंडोनेशिया के बीच हुए कई अहम समझौतेTeja Engineering IPO Listing: 90% प्रीमियम पर हुई एंट्री, फिर लगा अपर सर्किट! इश्यू ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामालटाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा हड़कंप! Q1 अपडेट के बाद 11% तक टूटा Trent, निवेशकों को बड़ा झटका

मौजूदा हालात पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे पीएम

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:53 PM IST

पांच माह के अंतराल के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है।
बैठक में मौजूदा आर्थिक हालात पर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि आर्थिक मंदी पर विचार करने के लिए मनमोहन सिंह अंतिम बार नवंबर में उद्योगपतियों के साथ बैठक में शामिल हुए थे।
बैठक में जिन उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है, उनमें आईसीआईस्ीआई बैंक के के.वी. कामत, रिलायंस के मुकेश अंबानी, एडीएजी के अनिल अंबानी, बजाज ऑटो के राहुल बजाज, भारती एयरटेल के सुनील भारती मित्तल, एचडीएफसी के दीपक पारेख और आदित्य बिड़ला समूह के कुमारमंगलम बिड़ला शामिल हैं। इनके अलावा, सीआईआई, एफआईसीसीआई और एसोचैम के अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हो सकते हैं।
फिक्की के अध्यक्ष और जेके पेपर के प्रबंध निदेशक हर्षपति सिंघानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री से इस बात का आग्र्रह किया जाएगा कि मौजूदा विकास दर को बरकार रखने की कोशिश की जानी चाहिए। इसके साथ ही बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ाने के लिए ब्याज दरों में कटौती जैसे उपाय आगे भी उठाए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों के दौरान 9 फीसदी की विकास दर के बाद मौजूदा वित्त वर्ष में 7.1 फीसदी की विकास दर का अनुमान लगाया गया है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 16 सालों में पहली बार भारत का औद्योगिक उत्पादन लगातार दो महीने-दिसंबर और जनवरी में गिरा है।
दिसंबर में आईआईपी 0.63 फीसदी रहा, जबकि जनवरी में यह 0.5 फीसदी रहा था। निर्यात मोर्चे पर भी देश को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल-जनवरी में निर्यात में डॉलर मद में करीब 13.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, वहीं जनवरी में निर्यात में 15.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
इसका असर देश के रोजगार पर भी पड़ा और चमड़ा, परिधान, रत्न और आभूषण क्षेत्रों से जुड़े कई लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। हालांकि सरकार की ओर से मौजूदा हालात से निपटने के लिए कई कदम उठाए गए। इनमें ब्याज दरों में कटौती और आरबीआई की ओर से बाजार में तरलता बढ़ाने के उपाय शमिल हैं।

Advertisement
First Published - March 28, 2009 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement