facebookmetapixel
Advertisement
Gold और FD से आगे बढ़ीं महिलाएं, SIP में निवेश पांच साल में करीब चार गुना बढ़ाडेटा सेंटर निवेश में महाराष्ट्र सबसे आगे, 300 अरब डॉलर से ज्यादा के प्रस्ताव मिलेम्युचुअल फंड्स की फंडिंग जरूरत घटाने की तैयारी, सेबी ने रखा नेट सेटलमेंट प्रस्तावनई GDP सीरीज पर क्यों उठे सवाल? सरकार ने जारी किए FAQs; कन्फ्यूजन दूर करने की कवायदमहंगाई का डर और कच्चे तेल में उबाल से बॉन्ड बाजार में जोश, 10 साल का सरकारी बॉन्ड यील्ड 6.95 फीसदी परघर खरीदना हुआ और महंगा! 5 साल में 59% बढ़े दाम, जमीन की कीमतों ने बिगाड़ा बजटक्या होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने कहा- “अमेरिका से बेहतर शर्तों का इंतजार”घर बनाना होगा महंगा! सितंबर में ₹40 प्रति बोरी तक बढ़ सकते हैं सीमेंट के दामभारत की पहली एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी ला रही IPO, ₹733 करोड़ जुटाएगी, प्राइस बैंड ₹132-139 तयदो साल में मुनाफा 7 गुना, अब आ रहा ₹1,056 करोड़ का IPO; 8 सितंबर से खुलेगा इश्यू

PM मोदी ने किया बोइंग के प्रौद्योगिकी केंद्र का अनावरण

Advertisement

PM Modi ने कहा कि बेंगलूरु ऐसा शहर है, जो आकांक्षाओं को नवाचारों और उपलब्धियों से तथा भारत की तकनीकी क्षमता को वैश्विक मांगों से जोड़ता है।

Last Updated- January 19, 2024 | 11:22 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ISRO की प्रमुख तकनीकी इकाइयों का उद्घाटन करेंगे, PM Modi to inaugurate technical facilities of Isro in Kerala on Tuesday

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलूरु में अमेरिका की एयरोस्पेस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बोइंग के वैश्विक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी केंद्र परिसर का आज उद्घाटन किया। इस नए अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी सेंटर (बीआईईटीसी) परिसर का निर्माण 1,600 करोड़ रुपये के निवेश से किया गया है और यह 43 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।

यह अमेरिका के बाहर बोइंग का सबसे बड़े निवेश वाला केंद्र है। यह वैश्विक एयरोस्पेस और रक्षा उद्योग के लिए अगली पीढ़ी के उत्पादों और सेवाओं के संबंध में भारत के साथ साझेदारी की आधारशिला साबित होगा।

मोदी ने कहा कि बेंगलूरु ऐसा शहर है, जो आकांक्षाओं को नवाचारों और उपलब्धियों से तथा भारत की तकनीकी क्षमता को वैश्विक मांगों से जोड़ता है। बोंइग का यह नया प्रौद्योगिकी परिसर इस विश्वास को मजबूत करने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भरोसा दिलाया कि भारत में एक दिन ऐसा आएगा जब देश में बोइंग संयंत्र में भविष्य का विमान तैयार होगा। बेंगलूरु में बोइंग के वै​श्विक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी परिसर के उद‌्घाटन के बाद मोदी ने यह बयान दिया। नया बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी सेंटर कैम्पस 1,600 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है और यह 43 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement