facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

PM मोदी ने सेमीकंडक्टर कंपनी NXP के सीईओ से की मुलाकात, बदलते परिदृश्य पर की चर्चा

Advertisement
Last Updated- March 30, 2023 | 2:22 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने सेमीकंडक्टर कंपनी एनएक्सपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कुर्ट सीवर्स से मुलाकात कर सेमीकंडक्टर तथा नवोन्मेष की दुनिया में बदलते परिदृश्य पर चर्चा की। यह मुलाकात इस हफ्ते की शुरुआत में हुई थी।

एनएक्सपी ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया था कि उसके सीईओ सीवर्स ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को मजबूत करने, स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित) कार्यबल तथा स्टार्टअप पारिस्थितिकी को विकसित करने के बारे में उनसे चर्चा की।

कंपनी ने इसमें कहा था, ‘‘प्रौद्योगिकी समाधानों के जरिए हम नवोन्मेष और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने एनएक्सपी के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा, ‘‘एनएक्सपी के सीईओ कुर्ट सीवर्स से मुलाकात करके प्रसन्नता हुई। उनसे सेमीकंडक्टर और नवोन्मेष की दुनिया में बदलते परिदृश्य के बारे में बात की।’’

उन्होंने कहा कि भारत इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बल के रूप में उभर रहा है जिसे हमारे यहां के प्रतिभाशाली युवाओं से शक्ति मिल रही है।

Advertisement
First Published - March 30, 2023 | 2:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement